नोरा फतेही ने पहनी 3,81,000 रुपये की फ्लोरल स्ट्रैपलेस ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत

एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ये स्ट्रैपलेस ड्रेस काफी महंगी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नोरा फतेही ने पहनी 3,81,000 रुपये की फ्लोरल स्ट्रैपलेस ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड डांसर व एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। वो चाहे इंडियन आउटफिट पहनें या फिर वेस्टर्न आउटफिट, हर लुक में वो स्टनिंग लगती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री को फ्लोरल ड्रेस में अपनी खूबसूरती बिखेरते हुए देखा गया, लेकिन हमारा ध्यान उनके महंगे लुक ने खींचा, जिसकी कीमत करीब 3,80,062 रुपए है। आइए आपको इसके बारे में डीटेल से बताते हैं।

nora

पहले ये जान लीजिए कि, नोरा फतेही ने फिल्म ‘रोर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई आइटम नंबर्स में काम किया है, जो काफी हिट रहे हैं। अपने करियर के साथ-सथ वो अपने स्टाइल के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने फैशन सेंस को साबित किया है।

nora

(ये भी पढ़ें-सना खान ने पी 24 कैरेट सोने की परत वाली चाय, कीमत जान उड़ जाएंगे होश)

दरअसल, नोरा फतेही ने 22 मार्च 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। सफेद रंग की इस बॉडी हगिंग ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को हीरे के झुमके और सफेद स्टिलेटोस के साथ एक्सेसराइज़ किया। उनके मेअकप की बात करें, तो वो काफी मिनिमल रखा गया है। इसके अलावा, वो साइड-पार्टेड हेयर स्टाइल में ग्लैमरस लग रही हैं। यहां देखिए उनकी फोटोज।

nora

nora

nora

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल व्हाइट वेडिंग के बाद तमिल रीति से करेंगे शादी, हल्दी रस्म में दिखे खुश)

नोरा फतेही का ये आउटफिट फेमस ब्रांड 'मार्चेसा' का है। थोड़ी खोजबीन करने के बाद हमें पता चला कि, इस ड्रेस का नाम 'विक्टोरियन रोज थ्रेडवर्क ड्रेप्ड गाउन' है और ये ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 4,995 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में परिवर्तित होने पर 3,80,062 रुपये के बराबर होता है।

nora

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने पहनी 10,000 रुपये की येलो मैक्सी ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत)

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Nora Fatehi)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.