Nora Fatehi के फैमिली शो में वल्गर डांस करने से नाराज हुए नेटिजंस, बोले- 'उनका दिमाग खराब..'

हाल ही में, एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी सेंसुअस डांस करती दिख रही हैं, जिस पर नेटिजंस ने काफी नाराजगी जताई है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nora Fatehi के फैमिली शो में वल्गर डांस करने से नाराज हुए नेटिजंस, बोले- 'उनका दिमाग खराब..'

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड में बेली डांसिंग की रानी हैं, जो अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीतने में कभी फेल नहीं होती हैं। डांस रियलिटी शो में भाग लेने से लेकर टीवी पर एक डांस जज बनने तक, नोरा ने एक लंबा सफर तय किया है। हाल ही में, दिवा ने लोकप्रिय डांस शो 'डांस प्लस प्रो' में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की, जिसमें रेमो डिसूजा, शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राघव जुयाल जज हैं।

नोरा फतेही ने 'डांस प्लस प्रो' शो में किया डांस

इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में नोरा फतेही अपने गाने 'नाच मेरी रानी' पर स्टेज पर परफॉर्मेंस देती नजर आईं। वह मैटेलिक बॉडी-हगिंग ड्रेस में सेक्सी लग रही थीं, जो उनके कर्व्स को निखार रहा था। हालांकि, शो में उनके डांस ने ऑडियंस को चौंका दिया और यहां तक कि जज भी शॉकिंग एक्सप्रेशंस देते नजर आए। नोरा अपनी परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर अपने ऊपर पानी उडलते हुए डांस करती नजर आईं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 

nora fatehi

remo

punit

नेटिजंस ने नोरा फतेही को वल्गर डांस के लिए किया ट्रोल

जैसे ही नोरा का डांस वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी। नेटिजंस को लगता है कि नोरा फतेही की परफॉर्मेंस फैमिली शो के लिए वल्गर थी। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "कितना पारिवारिक माहौल है"। एक अन्य ने कमेंट में लिखा, "स्वीकार्य नहीं..हर जगह हर चीज़ को कामुक नहीं बनाया जा सकता।" इस बीच, एक तीसरे यूजर ने लिखा, "यह वल्गर था।" यहां देखें कमेंट्स।

nora

nora fatehi

nora

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब Nora Fatehi संग 'गर्मी' गाने पर डांस करते हुए स्टेज से गिर गए थे Salman, नेटिजंस ने किया रिएक्ट

जब IIFA में अपने डांस को लेकर ट्रोल हुए वरुण धवन और नोरा फतेही

मई 2023 में अबू धाबी में हुए 'IIFA अवॉर्ड्स' में वरुण धवन और नोरा फतेही ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के हिट गाने 'शावा शावा' और फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के 'गर्मी' गाने पर परफॉर्म किया था। उन्होंने हमेशा की तरह एनर्जेटिक डांस किया था, लेकिन 'रेडिट' पर सोशल मीडिया यूजर्स से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। क्लिप में वरुण को डांस फ्लोर पर पॉपुलर सॉन्ग 'गर्मी' का हुक स्टेप करते हुए नोरा के पास आते हुए दिखाया गया था। वरुण धवन और नोरा फतेही का डांस 'रेडिट' पर नेटिजंस को पसंद नहीं आया था। वरुण और नोरा दोनों का हुक स्टेप करने का विचार कई लोगों को काफी बेतुका लगा था और उन्होंने इसे 'क्रिंज' परफॉर्मेंस कहा था। 

nora fatehi

जब Akshay Kumar संग 'ऊ अंटावा' का हुक स्टेप करने पर ट्रोल हुई थीं नोरा फतेही, देखें वीडियो

जब नोरा फतेही ने अपने संघर्षों के बारे में की बात

वैसे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद नोरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली डांसर्स और एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं। हालांकि, सफलता की राह उनके लिए आसान नहीं थी, क्योंकि उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था। इससे पहले, 'बीबीसी एशियन नेटवर्क' के साथ एक साक्षात्कार में नोरा फतेही ने स्टारडम की राह में अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि गुजारा चलाने के लिए उन्होंने कई तरह के छोटे-मोटे काम किए थे। हालांकि, स्टारडम के जिस लेवल पर वह आज हैं, वहां तक पहुंचने के लिए नोरा को अपने बीसवें दशक में बहुत कुछ खोना पड़ा था, क्योंकि वह अपने भविष्य के लिए काम करने में व्यस्त थीं।

nora fatehi

Nora Fatehi 2.5 लाख रुपए के 'Fendi' हैंडबैग के साथ हुईं स्पॉट, कैजुअल लुक में दिखीं सुंदर, देखें तस्वीरें

फिलहाल, नोरा फतेही के वायरल डांस परफॉर्मेंस पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.