अभिनेत्री-मॉडल और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर्स से लोकप्रियता हासिल की है। 'दिलबर' गर्ल के नाम से मशहूर नोरा के किलर डांस मूव्स ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। नोरा फतेही का फैशन सेंस भी हमेशा एक अलग ही लेवल पर रहता है। चाहे वह एक्सपेरिमेंटल लुक्स का चुनाव करती हों या डेली के कैज़ुअल लुक्स का, वह अपने आउटफिट चॉइसेस से हमें हैरान करना कभी बंद नहीं करतीं। हाल ही में, नोरा को मुबई में पैपराज़ी द्वारा स्पॉट किया गया। इस दैरान उनके हैंडबैग ने फैंस को ध्यान आकर्षित किया। आइए आपको दिखाते हैं।
26 फरवरी 2023 की शाम को नोरा फतेही को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उन्होंने कैजुअल लुक अपनाया था। उन्होंने ब्राउन कलर के रिब्ड टैंक टॉप को ब्लू कलर की हाई-वेस्ट डेनिम जींस और एक ब्लैक बेल्ट के साथ पेयर किया था। नोरा ने ब्राउन कलर की हील्स भी पहनी थी और ब्लैक गॉगल्स में जलवा बिखेरा था।
उन्होंने अपने सीधे बाल खुले रखे थे और इटैलियन लग्जरी फैशन हाउस 'फेंडी' से एक ब्राउन कलर का हैंडबैग लिया था। बैग में आगे की तरफ 'फेंडी रोमा' मोटिफ है और इसमें प्लेक्सीग्लास के हैंडल हैं। बड़े फेंडी सनशाइन टोट की कीमत 3,100 अमेरिकी डॉलर है, जो लगभग 2,57,069 रुपए के करीब है। नोरा को महंगे बैग्स का शौक है। वह 'वाईएसएल', 'लुईस वुइटन' और जैसे कई अन्य लग्जरी ब्रांडों के हैंडबैग की मालकिन हैं। नोरा फतेही के महंगे हैंडबैग्स: लुई वुइटन से हर्मीस बर्किन तक, 1 लाख से 26 लाख तक है कीमत
6 फरवरी 2023 को नोरा ने अपना 31वां बर्थडे अपनी दोस्तों के साथ दुबई में एक यॉच पर मनाया था। इस दौरान उन्होंने शानदार ब्रांड 'डोल्से और गब्बाना' से फ्लोरल डिजाइन में एक प्लीटेड स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को स्टड इयररिंग्स, सिग्नेचर डोल्से और गब्बाना डिज़ाइन और चकाचौंध के साथ चोकर नेकलेस के साथ एक्सेसराइज़ किया था। खुले बालों के साथ नोरा ने सटल मेकअप का चुनाव किया था। नोरा की शानदार प्लीटेड स्कर्ट और टॉप की कीमत 439 अमेरिकी डॉलर यानी 36,312 रुपए है।
फिलहाल, नोरा फतेही का हैंडबैग पूरी तरह से उनके स्टाइलिश लुक को कंप्लीट कर रहा था। तो आप नोरा के लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।