Nora Fatehi अपने हैवी स्लीव्स वाले आउटफिट को लेकर हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'रजाई भी लेकर आई है'

हाल ही में, एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही ने एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की और स्टनिंग व्हाइट आउटफिट पहना। हालांकि, एक्ट्रेस अपने आउटफिट के लिए ट्रो​लर्स के निशाने पर आ गईं। आइए आप​को बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nora Fatehi अपने हैवी स्लीव्स वाले आउटफिट को लेकर हुईं ट्रोल, नेटिजंस बोले- 'रजाई भी लेकर आई है'

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) इवेंट्स में पहने जाने वाले अपने आउटफिट्स के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक पुरस्कार समारोह में भाग लिया और इसके लिए उन्होंने एक शानदार व्हाइट ड्रेस पहनी। इसमें वह बिल्कुल गॉर्जियस लग रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस किसी और वजह से ट्रोल हो रही हैं।

दरअसल, 7 अप्रैल 2023 को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने एक भव्य पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर अपना स्वैग और स्टाइल दिखाया। कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर से लेकर आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे तक, कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने फैशन चॉइसेस के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और शहनाज गिल सहित कई लोकप्रिय टीवी हस्तियां भी शामिल हुईं। 

nora fatehi

नोरा फतेही का मैमथ स्लीव्स वाला आउटफिट

हालांकि, नोरा फतेही ही थीं, जिन्होंने अपने दिलचस्प आउटफिट के साथ सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इवेंट के लिए 'साकी-साकी गर्ल' ने मैमथ स्लीव्स वाला व्हाइट गाउन चुना था। हमेशा की तरह उन्होंने इस आउटफिट को काफी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया था और पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं। उनकी ड्रेस की लंबी ट्रेल को दो लोगों ने पकड़ा हुआ था।

नोरा फतेही हुईं ट्रोल

जहां उनके प्रशंसकों ने हमेशा की तरह उनके लुक को पसंद किया। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग उनकी ड्रेस की पसंद से खुश नहीं दिखा और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेटिजंस ने नोरा फतेही के आउटफिट की तुलना 'रजाई' से की और कमेंट सेक्शन में उनके गाउन की बड़ी स्लीव्स और ट्रेल के लिए एक्ट्रेस की खिंचाई कर रहे हैं।

nora

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो पर एक नेटिजन ने कमेंट करते हुए लिखा, “पीछे वाले की कमर टूट गई होती।” एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "यार इनका कुछ समझ नहीं आता, ऐसे कपडे क्यों पहनती है, जब खुद संभाल नहीं सकती।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "ये खुद की ड्रेस खुद पकड़ कर नहीं चल सकती क्या।"

nora troll

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "नोरा तो रजाई भी साथ ले आई सोने के लिए।" एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, "शेविंग फोम से घिरा रेजर लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "नोरा ने चांद छुपा बादल में भी सीरियसली लिया।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

nora troll

नोरा फतेही का वर्क फ्रंट

नोरा की फिल्मों की बात करें, तो एक्ट्रेस के पास फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' और '100 प्रतिशत' लाइनअप है। उन्होंने एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है और कुछ दिनों पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

वैसे तो नोरा अपने डांस नंबर्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब वह एक एक्ट्रेस के तौर पर भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। हमें यकीन है कि उनके प्रशंसक उनकी आने वाली फिल्मों में उनके प्रदर्शन को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

nora

जब नोरा फतेही संग डेटिंग पर टेरेंस लुईस ने की थी बात। पूरी खबर पढ़ने ​के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, इवेंट में नोरा के लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.