नकुल मेहता ने की पेरेंटहुड पर बात, कहा- 'मुझे कैमरे पर एक अलग तरह की सहजता महसूस होती है'

हाल ही में, टीवी एक्टर नकुल मेहता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बेटे सूफी और पेरेंटहुड पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

नकुल मेहता ने की पेरेंटहुड पर बात, कहा- 'मुझे कैमरे पर एक अलग तरह की सहजता महसूस होती है'

टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और उनकी वाइफ जानकी पारेख (Jankee Parekh) इन दिनों अपने पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, एक्टर ने अपने बेटे सूफी और पितृत्व पर बात की है। उन्होंने साझा किया कि, पैरेंटहुड ने निश्चित रूप से उनकी प्रोफेशनल लाइफ को खराब कर दिया है, क्योंकि अब वो अपने काम में बहुत कंफर्टेबल हो गए हैं। 

nakul mehta

पहले ये जान लीजिए, नकुल मेहता ने अपने जीवन के प्यार जानकी से 28 जनवरी 2012 को शादी रचाई थी। इसके बाद कपल ने 3 फरवरी 2021 को अपने बेटे सूफी का स्वागत किया था। अक्सर ये कपल सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करता रहता है।

nakul mehta

(ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसे वाला को दूल्हे की तरह सजाकर दी गई विदाई, पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकली अंतिम यात्रा)

अब बात करते हैं नकुल मेहता के लेटेस्ट इंटरव्यू की। दरअसल, 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि, वो कितने आभारी हैं कि, लोगों ने 'बड़े अच्छे के सीजन 2' और आने वाले लीप को पसंद किया है। आगे उन्होंने बताया कि, वो पितृत्व में अब कैसे काम करते हैं।

nakul mehta

बकौल नकुल, "'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की शुरुआत में हम बस उम्मीद कर रहे थे कि, जो प्यार शो के जरिए मिल रहा है, ये जारी रहे। मैं बहुत आभारी हूं कि, सभी के निर्णय से हर किसी का काम पसंद आ रहा है। अब हम एक छलांग लगा रहे हैं। शो में लीप आएगा। मुझे उम्मीद है कि, दर्शक इसे पसंद करेंगे। हमें नई चीजें खोजने का भी मौका मिलेगा। यह एक शो को फिर से शुरू करने जैसा है। यह एक अच्छा समय है और हम बहुत उत्साहित हैं।"

nakul mehta

अपने बेटे सूफी और पितृत्व के बारे में बात करते हुए नकुल ने कहा, "सूफी टीवी नहीं देखते हैं। मेरा मतलब है कि, हम प्रोफेशनल हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि, यह वास्तव में कुछ भी बदलेगा। बेशक मुझे घर के लिए बहुत कम समय मिलता है और मुझे अपने बेटे की याद आती है। लेकिन पितृत्व ने मेरे पेशेवर जीवन को खराब कर दिया है। मैं काम में बहुत कंफर्टेबल महसूस करता हूं। मुझे कैमरे के आगे एक अलग तरह की सहजता महसूस होती है। मुझे लगता है कि, सूफी ने मेरे दृश्यों को देखने के तरीके को बहुत ही अलग तरीके से बदल दिया है। मुझे एक अलग तरह की आसानी दिखाई देती है, जो शायद पहले नहीं थी।"

nakul mehta

बता दें कि, जनवरी 2022 में नकुल मेहता कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। इसके बाद उनकी वाइफ जानकी और उनके बेटे सूफी भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। ये इस परिवार के लिए एक मुश्किल समय था। इस बारे में बात करते हुए एक बार एक्टर ने बताया था कि, इस कठिन समय से उनकी वाइफ को अकेले ही निपटना पड़ा था, क्योंकि वो क्वारंटाइन थे। ऐसे में जानकी ही अपने बेटे को आधी रात में अस्पताल ले गई थीं। 

nakuk mehta

(ये भी पढ़ें- जब सिंगर केके अपनी जिंदगी से थे बेहद परेशान, पत्नी ज्योति के एक फैसले ने बदल दी थी जिंदगी)

फिलहाल, हमें तो नकुल मेहता और उनके बेटे सूफी का बॉन्ड बेहद पसंद है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.