वरुण धवन की भाभी जाह्नवी के लिए नताशा दलाल ने किया गोद भराई का आयोजन, देखें तस्वीरें

बॉलावुड एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने भाभी जाह्नवी के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

वरुण धवन की भाभी जाह्नवी के लिए नताशा दलाल ने किया गोद भराई का आयोजन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से साल 2021 में शादी की थी। शादी के बाद नताशा, धवन फैमिली से काफी घुल-मिल गई हैं। इसका सबूत है कि, नताशा ने हाल ही में, वरुण की भाभी जाह्नवी के लिए बेबी शावर का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

natasga

पहले ये जान लीजिए कि, वरुण और नताशा ने 24 जनवरी 2021 को धूम-धाम से शादी रचाई थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे के साथ थे। इन दोनों ने साथ में अपनी स्कूलिंग की थी। हालांकि, वरुण को नताशा से प्यार 12वीं क्लास में बास्केट बॉल मैदान में हुआ था, जब उन्होंने अपनी लेडीलव को टहलते हुए देखा था। वरुण ने कई बार नताशा को प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वरुण ने हार नहीं मानी और नताशा को उनका प्रपोजल एक्सेप्ट करना पड़ा। इसके बाद ये मैरिड कपल बन गए हैं।

dhavan

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी के लिए लिखा खास नोट, कहा- 'अब मैं तुम्हें अपनी बांहों में पकड़ सकती हूं')

अब बात करते हैं जाह्नवी धवन के बेबी शावर की। वरुण धवन के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। उनके भाई रोहित धवन की पत्नी जाह्नवी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐसे में धवन फैमिली काफी खुश है। नताशा ने जाह्नवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया, जिसमें कई मेहमानों ने भाग लिया। इसमें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुईं। 

dhavan

अंशुला कपूर ने 20 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जाह्नवी धवन के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें अंशुला के अलावा नताशा और जाह्नवी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, जाह्नवी ने प्रिंटेड सूट पहन रखा है। वहीं, नताशा ब्लैक स्विमवियर में एंजॉय करती दिख रही हैं। अंशुला ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ''जाह्नवी धवन और नताशा दलाल को ढेर सारा प्यार। आप सभी लोग बहुत अच्छे हो और बहुत शानदार हो।'' यहां देखिए वो फोटोज।

natasha

natasha

natasha

(ये भी पढ़ें- मुंह छुपाने पर ट्रोल हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, शमिता-राकेश संग डिनर डेट पर किए गए स्पॉट)

इसके साथ ही नताशा की दोस्त शेहला खान ने भी गोद भराई की तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीर में उनके पीछे बैकग्राउंड नजर आ रहा है। ऑल-व्हाइट थीम वाले बैलून डेकोर से लेकर पूल पार्टी तक, सब कुछ काफी शानदार है। 

natasha

(ये भी पढ़ें-  'पांड्या स्टोर' फेम अक्षय खरोदिया बनने वाले हैं पापा, पत्नी संग मैटरनिटी शूट की फोटो की शेयर)

फिलहाल, हम धवन फैमिली को आने वाले नन्हे मेहमान के लिए बधाई देते हैं। वैसे, आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit-anshulakapoor)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.