Nayanthara ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, क्यूट वीडियो के साथ दिखाया अपने जुड़वा बच्चों का चेहरा

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक क्यूट वीडियो के जरिए अपने जुड़वा बच्चों के चेहरे का भी खुलासा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nayanthara ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, क्यूट वीडियो के साथ दिखाया अपने जुड़वा बच्चों का चेहरा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और उनके डायरेक्टर-पति विग्नेश शिवन 9 जून 2022 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध थे। इसके बाद 9 अक्टूबर 2022 को उन्होंने सेरोगेसी के ​जरिए दो प्यारे जुड़वा बच्चों का स्वागत किया, जिनका नाम उन्होंने उइर और उलगम रखा है।

तब से चार लोगों का परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है और विग्नेश अक्सर इसकी झलकियां साझा करते हैं। काफी इंतजार के बाद अब आखिरकार एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया और उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा दिखाकर इसकी शानदार शुरुआत की।

nayanthara

नयनतारा ने अपने जुडवा बच्चों के चेहरे का किया खुलासा

31 अगस्त 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर नयनतारा ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वह छोटे बच्चों को गोद में लिए हुए एक कमरे से बाहर निकलती हैं। ये तीनों व्हाइट आउटफिट में गॉगल्स पहने नजर आए। यह वास्तव में उइर और उलगम का प्यारा लुक था, जिसने हमारे दिलों को पिघला दिया। इसे साझा करते हुए प्यारी मां ने लिखा, "नान वंदहुतेन नु सोलु...।" जिसका अर्थ है, "मुझे बताओ मैं यहां हूं...।" 

nayanthara

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहले 'ओणम' की दिखाई झलक

27 अगस्त 2023 को विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टा हैंडल से पत्नी नयनतारा और जुड़वा बच्चों के साथ अपने पहले ओणम उत्सव की झलकियां साझा की थीं। पहली तस्वीर में हमने चार लोगों के परिवार को फर्श पर बैठे देखा, जबकि नयनतारा और विग्नेश अपने जुड़वा बच्चों के सिर पर किस करते दिख रहे थे।

Nayanthara

एक अन्य तस्वीर में उनके जुड़वा बच्चे उइर और उलगम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए दिखाया गया था। छोटे बच्चो को पारंपरिक धोती पहने देखा गया और वे बेहद प्यारे लग रहे थे। इसके साथ विग्नेश ने लिखा था, "मेरे उइर और उलगम के साथ पहला ओणम।"

Nayanthara

जब विग्नेश ने की थी अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा

9 अक्टूबर 2022 को विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वा बच्चों के आगमन की घोषणा की थी। तस्वीरों में प्यारे माता-पिता अपने जुड़वा बच्चों के छोटे पैरों के साथ पोज दे रहे थे। इसके साथ विग्नेश ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा करते हुए एक प्यारा नोट भी लिखा था।

Nayanthara

उन्होंने लिखा था, "नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी अच्छे कार्य मिलकर हमारे लिए दो धन्य बच्चों के रूप में एक साथ आए हैं। आप सभी की जरूरत है, हमारे उइर और उलगम के लिए आशीर्वाद दें। जीवन उज्जवल और अधिक सुंदर दिखता है।"

Nayanthara

नयनतारा-विग्नेश शिवन के वरमाला और मंगलसूत्र मोमेंट की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम नयनतारा और विग्नेश के जुड़वा बच्चों के प्यारे लुक के दीवाने हैं। तो आपको उनकी लेटेस्ट झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.