कोरोना वायरस महामारी के आने के बाद साल 2020 में जिन लोगों ने अपनी शादी पोस्टपोन कर दी थी, वो अब साल 2021 के लगते ही अपने जीवनसाथी को चुन रहे हैं। इसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। अब इस लिस्ट में स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt) का भी नाम जुड़ने जा रहा है। नील भट्ट ने 27 जनवरी 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के साथ सगाई की थी। और अब एक्टर की शादी की भी जानकारी सामने आई है।
पहले ये जान लीजिए कि, 4 अगस्त 1987 को वडोदरा में जन्मे नील भट्ट ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। नील इन दिनों सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ IPS ऑफिसर विराट चौहान के किरदार से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में 'IPS जाकिर सिद्दीकी' का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वह ‘रूप- मर्द का नया स्वरूप’ और ‘रामायण’ जैसे सीरियल में भी काम कर चुके हैं। (ये भी पढ़ें- 'हमारी वाली गुड न्यूज' फेम राघव तिवारी क्या सृष्टि जैन को कर रहे हैं डेट? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी)
अब आपको बताते हैं एक्टर नील भट्ट की शादी के बारे में। दरअसल, 'टेलीचक्कर' की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दिसंबर 2021 में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी डेट की जानकारी नहीं मिल सकी है। विश्वसनीय संस्थान को एक सूत्र ने बताया है कि, नील और ऐश्वर्या ने कुछ सप्ताह पहले नासिक में एक छोटी रोमांटिक वेकेशन पर गए थे। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अब उसकी एक झलक साझा की है। इसे नील ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। फोटो में इस जोड़ी को सुला वाइनयार्ड्स में क्वालिटी टाइम का आनंद लेते देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें- सिंगर हर्षदीप कौर ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा- 'जूनियर 'सिंह' आ गया')
नील भट्ट ने 27 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या शर्मा के साथ अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या और नील को रोमांटिक पोज देते हुए देखा सकता है। दूसरी फोटो में नील के कंधे पर ऐश्वर्या ने अपना सिर रखा है और दोनों खूबसूरत सी स्माइल दे रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में नील और ऐश्वर्या सामने से पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी रोका सेरेमनी में ऐश्वर्या ने जहां लाइट ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है, तो वहीं नील व्हाइट पायजामा के साथ लाइट ग्रीन कलर के कुर्ते में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए नील ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘पागलपन से मस्ती तक और बहुत सारा प्यार जो अब खिल गया है। जीवन भर के लिए हम एक हो गए। #roka @aisharma812।’
नील भट्ट ने टीवी शो ‘रामायण’ (2012) में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इस सीरियल में सीता का किरदार एक्ट्रेस नेहा सरगम ने निभाया था। इस शो की शूटिंग के दौरान ही नील और नेहा के बीच दोस्ती शुरू हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 4 सालों तक डेट किया, लेकिन निजी मामलों की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। ब्रेकअप के बाद नील ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या को डेट करना शुरू किया और अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने का फैसला कर लिया है। (ये भी पढ़ें- उर्मिला मातोंडकर ने 'मंगलसूत्र' मोमेंट शेयर कर पति मोहसिन को विश किया एनिवर्सरी, लिखा खास नोट)
फिलहाल, नील और ऐश्वर्या साल 2021 के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तो क्या आपको इस कपल की शादी का इंतजार है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।