By Shivakant Shukla Last Updated:
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर (Hania Aamir) की न केवल उनके देश में बड़ी संख्या में फैंस हैं, बल्कि भारतीय भी उनकी सुंदरता और अच्छे स्वभाव के लिए उनको पसंद करते हैं। अभिनेत्री का इंडियन रैपर बादशाह के साथ भी बहुत अच्छा रिश्ता है, यहां तक कि दोनों के डेटिंग करने की भी अटकलें थीं। एक इंटरव्यू में हानिया, बादशाह का नाम आते ही शरमा गई थीं, जिससे ऐसी अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन अब रैपर की खास दोस्त व सिंगर निकिता गांधी ने ऐसी सभी रोमांस अफवाहों को खारिज कर दिया है।
बता दें कि बादशाह ने अपने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में हानिया आमिर के प्रति अपनी पसंद जाहिर की थी और बाद में एक इंटरव्यू में उनकी तारीफ भी की। बाद में हानिया ने क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था और बादशाह की तारीफ की थी। दोनों दुबई मॉल में भी मिले थे, एक रेस्तरां में घूमे थे और रात भर पार्टी की थी। जल्द ही, उनकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं और दोनों देशों के फैंस ने अनुमान लगाया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
हाल ही में, 'फिल्मीज्ञान' के साथ साक्षात्कार में सिंगर निकिता गांधी से पूछा गया कि क्या पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर और बादशाह डेटिंग कर रहे हैं। इस पर निकिता पहले तो थोड़ी हैरान हुईं, लेकिन फिर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं पता कि ऐसी अफवाहें कहां से आ रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी डेट नहीं किया। उन्होंने कहा कि जहां तक वह जानती हैं, दोनों के बीच कोई रोमांटिक भावनाएं शामिल नहीं हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
निकिता गांधी के स्पष्टीकरण ने कई नेटिजंस को निराश किया, जो दोनों की डेटिंग की उम्मीद कर रहे थे। जहां कुछ लोग समझते थे कि हानिया और बादशाह केवल दोस्त थे, वहीं अन्य लोग उनकी 'अधूरी कहानी' से निराश थे। कुछ लोगों ने इससे इनकार करते हुए कमेंट किया कि अभी भी दोनों के डेटिंग की संभावना है और हो सकता है कि निकिता इसे छिपा रही हों। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
जब Hania Aamir 34,000 की पिंक साड़ी में दिखीं स्टनिंग, नेटिजंस ने उनके लुक की Preity Zinta से की तुलना...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बादशाह के साथ चल रही रोमांस की अटकलों के बीच हानिया आमिर ने पाक सिंगर हैदर मुस्तेहसन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और दोनों को रोमांस करते देखा गया था। नेटिजंस आश्वस्त थे कि हानिया को सिंगर में प्यार मिल गया है, लेकिन बाद में दोनों ने खुलासा किया था कि तस्वीरें उनके म्यूजिक वीडियो का हिस्सा थीं। हालांकि, स्थिति साफ हो गई है, लेकिन बहुत से फैंस अब भी यही मानते हैं कि दोनों के बीच अफेयर है।
Mahira Khan से Hania Amir तक: जानें सबसे ज्यादा फीस लेने वाली 10 पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में
फिलहाल, निकिता गांधी के खुलासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।