Hania Aamir 34,000 की पिंक साड़ी में दिखीं स्टनिंग, नेटिजंस ने उनके लुक की Preity Zinta से की तुलना

हाल ही में, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने पिंक साड़ी में अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसे देख नेटिजंस ने उनकी तुलना प्रीति जिंटा से कर दी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Hania Aamir 34,000 की पिंक साड़ी में दिखीं स्टनिंग, नेटिजंस ने उनके लुक की Preity Zinta से की तुलना

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर (Hania Aamir) भारत में भी काफी पॉपुलर हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा, वह अपनी डिवाइन ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अब तक 'मेरे हमसफ़र', 'दिल रूबा', 'मुझे प्यार हुआ था', 'इश्किया', 'अना', 'संग-ए-माह' जैसे टीवी शोज में काम किया है, जिसकी बदौलत उन्हें पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। 

हानिया आमिर ने 34 हजार की पिंक साड़ी पहन जीता दिल

टीवी शोज के अलावा, हमें अक्सर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनकी चुलबुली पर्सनैलिटी की झलक मिलती रहती है। हानिया, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 11.7 मिलियन फैंस हैं, उनके फैंस ने उन्हें 'ट्रांज़िशन क्वीन' का टैग दिया गया है, जो काफी हद तक सही भी है। दरअसल, उनके लेटेस्ट वीडियो में पाकिस्तानी स्टार को अपने कैज़ुअल आउटफिट से ग्लैमरस अवतार में बदलते देखा गया।

hania aamir

हानिया ने एक खूबसूरत हॉट पिंक जॉर्जेट साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन और जटिल सीक्विन वर्क था। उन्होंने साड़ी को स्लीवलेस कोरियाई रेशमी मल्टीकलर्ड ब्लाउज के साथ गोट्टा पट्टी वर्क के साथ जोड़ा था। उन्होंने अपने खूबसूरत आउटफिट को सिर्फ एक जोड़ी झुमके, कोहल-रिम वाली शाइनी आईज, पिंक लिपस्टिक और खुले बालों से स्टाइल किया था।

hania aamir

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

हानिया की साड़ी वाकई वेडिंग सीजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि उनकी साड़ी 'ज़ारा शाहजहां' ब्रांड के 'वेडिंग फॉर्मल्स II 2023 कलेक्शन' से पिक की गई है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस साड़ी की कीमत फिलहाल 416 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 34,474 रुपए है।

hania saree

नेटिजंस ने हानिया आमिर की प्रीति जिंटा से की तुलना

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया को अक्सर भारतीय गानों पर लिंप-सिंक वीडियो बनाते हुए देखा गया है, जो उनके इंडियन फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। उन्होंने लेटेस्ट वीडियो में सुक्खी, गुरलेज़ अख्तर और अन्य के गाने '8 असले' पर लिप-सिंक किया, जिसे 12 मिलियन से अधिक व्यूज और 1 मिलियन लाइक्स मिले हैं। वीडियो को देख नेटिजंस तुरंत कमेंट सेक्शन में पहुंच गए और उनकी तुलना इंडियन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से की। यहां देखें कमेंट्स।

hania aamir

hania aamir

hania aamir

hania aamir

जब डेटिंग रूमर्स के बीच सिंगर Badshah पाक एक्ट्रेस Hania Aamir संग पार्टी करते आए नजर, दोनों दिखे थे खुश...फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हानिया आमिर हैं सिंगल

बीते दिनों हानिया का नाम इंडियन रैपर-सिंगर बादशाह से जोड़ा गया था और उनकी तस्वीरों और वीडियोज ने इन अफवाहों को और हवा दी थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने जब मिस्ट्री मैन के साथ अपनी फोटोज शेयर कीं, तो बादशाह के साथ लिंकअप रूमर्स खुद ही खत्म हो गईं। लोग कयास लगाने लगे कि बाबर आजम और बादशाह के साथ उनके लिंकअप की अफवाहों के बाद वह अपने असली बॉयफ्रेंड को सॉफ्ट लॉन्च कर रही होंगी। हालांकि, बाद में हानिया ने अपने इंस्टा के जरिए खुलासा किया कि ये तस्वीरें सिंगर हैदर मुस्तेहसन के साथ उनके आगामी म्यूजिक वीडियो के पर्दे के पीछे की तस्वीरें थीं।

hania aamir

Mahira Khan से Hania Amir तक: जानें सबसे ज्यादा फीस लेने वाली 10 पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के बारे में

फिलहाल, क्या आपको लगता है कि हानिया आमिर 'डिंपल क्वीन' प्रीति जिंटा की तरह दिखती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.