Neetu Kapoor-Soni Razdan ने Raha और Rishi Kapoor की फैन-मेड फोटो पर किया रिएक्ट

हाल ही में, दिग्गज अत्रिनेत्री नीतू कपूर और सोनी राजदान ने अपनी ग्रैंडडॉटर राहा कपूर की एक फैन-मेड फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Neetu Kapoor-Soni Razdan ने Raha और Rishi Kapoor की फैन-मेड फोटो पर किया रिएक्ट

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और उसी साल वे अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor)  के पैरेंट्स बने थे। राहा 'कपूर फैमिली' के साथ-साथ भट्ट परिवार की भी 'आंखों का तारा' हैं। हाल ही में, एक फैन ने राहा की एक एडिटेड फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस दिल छू लेने वाली तस्वीर ने राहा के परिवार के सदस्यों को भावुक कर दिया, जिस पर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और सोनी राजदान रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक सकीं। 

सोनी राजदान और नीतू कपूर ने फैन द्वारा शेयर की गई राहा-ऋषि की फोटो पर किया रिएक्ट

हाल ही में, सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक दिल छू लेने वाली फैन द्वारा बनाई गई फोटो शेयर की, जिसमें दिवंगत ऋषि कपूर किसी बच्चे को गोद में लिए थे। हालांकि, बच्चे को राहा के फेस से एडिट कर दिया गया था। इस फोटो को देखकर सोनी इमोशनल हो गईं और उन्होंने अपना आभार व्यक्त करते हुए तस्वीर पर लिखा, "यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि इसने हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है। धन्यवाद।" 

soni razdan

सोनी राजदान की स्टोरी को दोबारा पोस्ट करते हुए ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी फोटो की सराहना की और इसे "बहुत मनमोहक" बताया, साथ ही दिल वाले इमोजी के साथ एक मुस्कुराता हुआ चेहरा भी साझा किया।

neetu kapoor

जब Alia ने बेटी Raha को विदेश में घुमाने और शॉपिंग के लिए ले जाने पर की बात, कहा- 'मुझे खुशी मिलती है', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राहा को लेकर नीतू कपूर और सोनी राजदान के बीच छोटी लड़ाई

पॉपुलर टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' के 8वें सीजन के एक एपिसोड में नीतू कपूर ने अनुभवी अभिनेत्री ज़ीनत अमान के साथ कॉफी काउच की शोभा बढ़ाई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पोती राहा से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए अपने घर की छोटी लड़ाई के बारे में बात की थी।

neetu kapoor

नीतू ने खुलासा किया था कि उनके घर में वह अक्सर राहा से 'पापा' बोलने के लिए हाउसहेल्पर्स को निर्देश देती थीं, जबकि सोनी राजदान 'मम्मा' बोलने के लिए कहती थीं। करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में इस परिदृश्य को परिवार के भीतर एक 'छोटी लड़ाई' करार दिया था।

neetu kapoor

Alia Bhatt ने क्रिसमस पार्टी में पहनी 2.17 लाख की फ्रिंज ड्रेस, 1.9 लाख के बैग के साथ किया पेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा का खुशी-खुशी स्वागत किया था। हालांकि, पूरे एक साल तक अपनी बेटी का चेहरा सबसे छिपाए रखने के बाद क्रिसमस 2023 के मौके पर लविंग पैरेंट्स ने फैंस और दुनिया को अपनी बेटी राहा से रूबरू कराया था।

neetu kapoor

Raha की नीली आंखें उनके परदादा Raj Kapoor से और दादू Rishi से विरासत में मिले हैं गोल-मटोल गाल। पूरी खबर पढ़ने के लिए य​हां क्लिक करें।

फिलहाल, राहा और ऋषि कपूर की एडिटेड फोटो के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.