Ranbir Kapoor ने क्रिसमस लंच पर बोला 'जय माता दी', हैरान नेटिजंस ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

हाल ही में, कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर 'जय माता दी' बोलते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ranbir Kapoor ने क्रिसमस लंच पर बोला 'जय माता दी', हैरान नेटिजंस ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में, उन्होंने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा रिवील करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इसके बाद, एक्टर को क्रिसमस लंच पर चाचा कुणाल कपूर (शशि कपूर के बेटे) और अन्य कजिन्स के साथ मस्ती करते देखा गया। उनके सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

रणबीर कपूर ने क्रिसमस लंच पर बोला 'जय माता दी'

कपूर परिवार की परंपरा के अनुसार, कुणाल हर साल क्रिसमस लंच के लिए क्रिसमस केक/पुडिंग का आयोजन करते हैं। ज़हान को लगभग हर साल इस पर ड्रिंक की एक बोतल डालते हुए देखा जाता है और कुणाल इसे अंतिम रूप देने के लिए आग लगा देते हैं। इस साल, रणबीर परंपरा के लिए कुणाल के साथ बैठे और केक जलाए जाने पर उत्साह से 'जय माता दी' बोलते सुनाई दिए। हालांकि, उनकी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया।

ranbir kapoor

ranbir kapoor

जैसे ही वीडियो 'रेडिट' पर आया, फैंस खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "अंत में कहा गया जय माता दी फायर था।" वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, “क्या आरके ने जय माता दी कहा?” एक दूसरे नेटिजन ने कमेंट में लिखा, "जय माता दी अलग तरह से हिट हुआ, क्योंकि मेरे परिवार को क्रिसमस पर पूजा का सारा सामान अरेंज करना पड़ता है, क्योंकि यह मेरे पिता की परदादी का जन्मदिन भी था।" यहां देखें कमेंट्स।

ranbir kapoor

ranbir kapoor

ranbir kapoor

ranbir kapoor

ranbir kapoor

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Alia Bhatt ने क्रिसमस पार्टी में पहनी 2.17 लाख की फ्रिंज ड्रेस, 1.9 लाख के बैग के साथ किया पेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि क्रिसमस लंच पर जाने से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर को पहली बार पब्लिकली इंट्रोड्यूस कराया और हर कोई बच्ची की पहली झलक पाकर खुश हो गया। आलिया और रणबीर की बेटी काफी क्यूट हैं, जिनकी नीली आंखों ने हर किसी का दिल जीत लिया। 

पैपराज़ी द्वारा साझा किए गए वीडियो में राहा को पिंक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए देखा गया। उनकी ड्रेस पर 'रूडोल्फ द रेड-नोज़्ड रेनडियर' का काम था। वह लाल जूते पहने भी नजर आईं। बता दें कि नवंबर 2022 में रणबीर और आलिया ने राहा का स्वागत किया था और लगभग एक साल तक उन्होंने अपनी बेटी को हर किसी से छिपाए रखा। अब जाकर फैंस को उनकी बेटी की पहली झलक मिली है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

raha kapoor

Raha की नीली आंखें उनके परदादा Raj Kapoor से और दादू Rishi से विरासत में मिले हैं गोल-मटोल गाल। पूरी खबर पढ़ने के लिए य​हां क्लिक करें।

फिलहाल, रणबीर कपूर के लेटेस्ट वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.