Raha की नीली आंखें उनके परदादा Raj Kapoor से और दादू Rishi से विरासत में मिले हैं गोल-मटोल गाल

जैसे ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर के चेहरे का खुलासा किया, हमें प्रिंसेस के फेस की कुछ समानताएं कपूर खानदान से मिलती-जुलती लगीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Raha की नीली आंखें उनके परदादा Raj Kapoor से और दादू Rishi से विरासत में मिले हैं गोल-मटोल गाल

स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने क्रिसमस 2023 के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर के चेहरे का खुलासा किया। यह उनके लाखों फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। इसके अलावा, राहा की क्यूटनेस सभी का दिल जीत रही है। उनकी तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं, जिसे देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि राहा को वास्तव में कपूर खानदान से कुछ जीन विरासत में मिले हैं।

अपने दादू ऋषि कपूर की परछाई जैसी दिखती हैं राहा कपूर

जब राहा कपूर अपनी मां आलिया भट्ट और पिता रणबीर कपूर के साथ नजर आईं, तो हमें उनके चेहरे को करीब से देखने का मौका मिला। ऐसा लगता है कि कपूर राजकुमारी की शक्ल अपने दादू ऋषि कपूर से बहुत मिलती है। ऋषि की युवा दिनों की तस्वीरों पर एक नजर डालने से हम स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं कि राहा को प्यारा जीन किससे विरासत में मिला है। उनके गोल चेहरे का शेप, पिंक लिप्स और गोल-मटोल गाल बिल्कुल महान अभिनेता ऋषि से मिलते-जुलते हैं।

rishi kapoor

परदादा राज कपूर से मिलती-जुलती हैं राहा कपूर की नीली आंखें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की नीली आंखें उनके परदादा राज कपूर से मेल खाती हैं। बता दें कि राज कपूर को बॉलीवुड के 'नीली आंखों वाले लड़के' के रूप में जाना जाता था, जो उन्हें अपने पिता पृथ्वीराज कपूर से विरासत में मिला था। लेटेस्ट झलकियों में राहा को अपनी गोल-गोल आंखों से पैपराजी को निहारते हुए देखा गया, जबकि पैप्स उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे।

raj kapoor

Alia Bhatt ने क्रिसमस पार्टी में पहनी 2.17 लाख की फ्रिंज ड्रेस, 1.9 लाख के बैग के साथ किया पेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

राहा ने पिता रणबीर से दिखाया नखरा और गोद में उठाने के लिए की जिद

इंटरनेट पर एक प्यारा सा वीडियो सामने आया, जिसमें रणबीर के साथ उनकी पत्नी आलिया और उनकी बेटी राहा भी नजर आईं। हालांकि, यह राहा की क्यूट हरकतें थीं, जिसने हमारे दिलों को पिघला दिया। वीडियो में रणबीर अपनी नन्ही प्रिंसेस को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। प्यारे पिता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की पूरी कोशिश की, तो बेबी गर्ल ने उन्हें अपनी गोद में लेने के लिए जोर दिया। वह पल वास्तव में अनमोल था।

raha

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आलिया भट्ट या रणबीर कपूर, किसकी तरह दिखती हैं राहा?

इंटरनेट पर सामने आई एक तस्वीर में बेबी आलिया भट्ट को अपने पालने के अंदर बैठे और अपने डिंपल फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनकी मां सोनी राजदान उनके पीछे खड़ी हैं। रणबीर के भी बचपन की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं।

alia

राहा की फोटो सामने आने के बाद लवबर्ड्स की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैल गई हैं। फैंस इस पर अनुमान लगा रहे हैं कि राहा आलिया से ज्यादा मिलती-जुलती हैं या रणबीर कपूर से। दिलचस्प बात यह है कि जहां कई लोग इस बात से सहमत थे कि वह दोनों का सबसे परफेक्ट मिश्रण हैं, वहीं कई अन्य लोग उन्हें 'मिनी करीना कपूर' कह रहे हैं। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

raha

raha

राहा की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, राज कपूर और ऋषि कपूर के साथ राहा की अनोखी समानता के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.