Ranbir Kapoor ने बेटी Raha के साथ अपनी पसंदीदा चीज का किया खुलासा, कहा- 'उससे आंखें मिलाना...'

हाल ही में, एक साक्षात्कार में एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी 'नीली आंखों वाली राजकुमारी' राहा कपूर के साथ अपनी पसंदीदा चीज का खुलासा किया। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ranbir Kapoor ने बेटी Raha के साथ अपनी पसंदीदा चीज का किया खुलासा, कहा- 'उससे आंखें मिलाना...'

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 2022 में शादी की थी और उसी साल उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। अब राहा एक साल की हो गई हैं और फैंस ने छोटी राजकुमारी की कुछ झलकियां भी देखी हैं। हाल ही में, प्यारे पिता रणबीर ने लाडली के साथ अपनी पसंदीदा चीजों में से एक का खुलासा किया है।

रणबीर कपूर ने बेटी राहा कपूर के साथ अपनी सबसे अच्छी यादों का किया खुलासा 

'TATA AIG GIC' के आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में रणबीर कपूर ने अपनी दो पसंदीदा इंटरनेशनल जर्नी का खुलासा किया, जो उनके माता-पिता व बहन के साथ मॉरीशस और पत्नी आलिया व बेटी राहा के साथ न्यूयॉर्क की थी। उसी वीडियो में रणबीर ने अपनी छोटी राजकुमारी राहा कपूर के साथ अपनी पसंदीदा चीज भी शेयर की।

ranbir

अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें राहा से आंखें मिलाना और वह कौन हैं इसकी गहरी पहचान कराना पसंद है। इसे बेहतरीन पल बताते हुए रणबीर ने कहा, "पसंदीदा याद उसके साथ आंखें मिलाना और तुरंत पहचान लेना कि मैं कौन हूं, मुस्कुराना, मुझे देखना और मुझे गले लगाना व चूमना होगा। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर कोई और पल हो सकता है।"

Neetu Kapoor चाहती थीं पोती Raha पहले बोले 'पापा', नेटिजंस ने एक्ट्रेस को कहा- 'टॉक्सिक सास' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रणबीर कपूर संडे को बेटी राहा कपूर के साथ बिताते हैं काफी समय

वीडियो में रणबीर कपूर से पूछा गया कि उनका परफेक्ट संडे कैसा होता है। इस सवाल का जवाब देने के लिए अभिनेता ने बताया कि फुटबॉल, गोल्फ या पैडल टेनिस खेलने और रविवार को मूवी देखने जैसी कई मजेदार एक्टिविटीज के अलावा वह अपनी बच्ची राहा कपूर के साथ काफी समय बिताना पसंद करते हैं। रणबीर ने कहा, "एक परफेक्ट संडे राहा के साथ बहुत सारा समय बिताना, फुटबॉल, गोल्फ, या पैडल टेनिस में से कोई एक खेल खेलना और एक फिल्म देखने के साथ दिन समाप्त करना होगा।"

ranbir

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रणबीर कपूर ने बनवाया है बेटी के नाम का टैटू

एनबीके के साथ 'अनस्टॉपेबल' शो में अपनी फिल्म 'एनिमल' का प्रचार करते हुए रणबीर कपूर ने गर्व से अपने कॉलरबोन पर बने अपने नए टैटू को दिखाया था। अपने नए टैटू को दिखाते हुए रणबीर ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी राहा के नाम का एक टैटू बनवाया है। यह वाकई बहुत प्यारा है।

ranbir

Raha की नीली आंखें उनके परदादा Raj Kapoor से और दादू Rishi से विरासत में मिले हैं गोल-मटोल गाल। पूरी खबर पढ़ने के लिए य​हां क्लिक करें।

क्रिसमस 2023 पर राहा कपूर की पहली सार्वजनिक उपस्थिति

यह क्रिसमस 2023 का दिन था, जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का मनमोहक चेहरा दिखाकर फैंस को खुश कर दिया था। राहा के गोल-मटोल गाल, नीली आंखें और प्यारी हरकतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, यह उनकी सुंदर पिंक ट्यूल ड्रेस और सुंदर क्लिप से सजी दो चोटी थीं, जिसने हमें सरप्राइज कर दिया था। जिस तरह से रणबीर अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए थे, उससे साबित होता है कि वह एक पिता के रूप में कितने प्यारे हैं।

ranbir

अपने पापा की गोद में राहा कपूर की दूसरी पब्लिक अपीयरेंस

5 जनवरी 2024 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने नए साल की छुट्टियों से वापस लौटे थे, जहां उनकी बेटी भी उनके साथ शामिल हुई थी। वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे रणबीर राहा को गोद में उठाकर अपनी कार की तरफ जा रहे थे। बच्ची बेबी पिंक कलर की ओनेसी में प्यारी लग रही थी, जिस पर एक प्यारा टेडी बियर पैच लगा हुआ था। हमने वीडियो में आलिया को भी देखा। हालांकि, वह राहा ही थीं, जिसने अपनी क्यूटनेस से हमें दीवाना बना दिया था।

ranbir

फिलहाल, रणबीर के खुलासों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.