Ranbir-Alia ने बेटी Raha के चेहरे का​ किया खुलासा, बेबी गर्ल की नीली आंखों ने खींचा ध्यान

स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 'क्रिसमस 2023' के मौके पर आखिरकार अपनी प्यारी बेटी राहा कपूर के चेहरे का खुलासा कर दिया है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Ranbir-Alia ने बेटी Raha के चेहरे का​ किया खुलासा, बेबी गर्ल की नीली आंखों ने खींचा ध्यान

Raha Face Reveal: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने अप्रैल 2022 में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी, जिसमें सिर्फ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद, कपल ने नवंबर 2022 में अपनी लाडली बेटी राहा का वेलकम किया था। रणबीर और आलिया अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, इसीलिए उन्होंने अभी तक राहा के चेहरे का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, अब फैंस की ये विश पूरी हो गई है, क्योंकि कपल ने क्रिसमस के मौके पर अपनी राजकुमारी के चेहरे का खुलासा कर दिया है। 

रणबीर और आलिया ने बेटी राहा के चेहरे का किया खुलासा

क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर के चेहरे का खुलासा किया और हम 'कपूर प्रिंसेस' से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वह व्हाइट ट्यूल ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही थीं, जिसके साथ रेड पोमपॉम्स लगे हुए थे। उनके लुक को रेड शूज, दो पोनीटेल और पिंक क्लिप के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, यह राहा की नीली आंखें थीं, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया। वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक टीशर्ट डेनिम जैकेट और ब्लैक पैंट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। आलिया के लुक की बात करें, तो उन्होंने रेड हील्स के साथ फ्लोरल-प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।

alia

alia

alia

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब आलिया भट्ट ने बेटी राहा कपूर के क्यूट निकनेम का किया खुलासा 

आलिया एक प्यारी मां होने के नाते अपनी मदरहुड जर्नी और राहा के बढ़ते समय की झलकियां व स्टोरीज शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले, उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया था और एक फैन के सवाल का जवाब दिया था, जो उनकी बेटी राहा से जुड़ा था। फैन ने राहा के निकनेम के बारे में पूछा था, जिस पर आलिया ने गर्व से बताया था कि वह अपनी बेटी को 'राहु' या 'रारा' कहकर बुलाना पसंद करती हैं। आलिया ने अपने नन्ही बच्ची को 'लॉलीपॉप' भी कहा था।

alia

Alia Bhatt ने क्रिसमस पार्टी में पहनी 2.17 लाख की फ्रिंज ड्रेस, 1.9 लाख के बैग के साथ किया पेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब आलिया भट्ट ने बेटी राहा को विश किया था पहला बर्थडे

6 नवंबर 2023 को आलिया की बेटी राहा एक साल की हो गई थीं। इस मौके पर प्यारी मां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उसके पहले जन्मदिन की क्यूट झलकियां पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में हम राहा को अपना केक तोड़ते हुए देख सकते थे और आंशिक झलक में वह व्हाइट आउटफिट में प्यारी लग रही थीं। एक अन्य फोटो में रणबीर, आलिया और राहा अपने हाथों में गेंदे के फूल पकड़े हुए थे।

alia

इसके साथ ही, आलिया ने अपनी बेटी राहा के लिए एक नोट भी लिखा था। उसे पढ़ने के लिए यहां ​क्लिक करें।

फिलहाल, हम राहा कपूर की झलक से मंत्रमुग्ध हैं। तो इस बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.