जब Rishi Kapoor के साथ रिश्ते में 'विलेन' बन गईं थीं Neetu Kapoor की मां Rajee! की थी बेटी की पिटाई

एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक रहे हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में नीतू की मां कुछ कारणों से उनके रिश्ते के खिलाफ थीं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब Rishi Kapoor के साथ रिश्ते में 'विलेन' बन गईं थीं Neetu Kapoor की मां Rajee! की थी बेटी की पिटाई

अपने समय के सबसे सदाबहार जोड़ों में से एक नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद उन्होंने आखिरकार 22 जनवरी 1980 को एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ करीब 41 साल बिताए, लेकिन 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से कड़ी लड़ाई लड़ने के बाद ऋषि कपूर पत्नी नीतू का साथ छोड़कर हमेशा के लिए चले गए थे। हालांकि, नीतू और ऋषि की लव स्टोरी के छोटे-छोटे किस्से आज भी चर्चा में आते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा आइए आपको बताते हैं।

जब नीतू कपूर पहली बार ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन पर आईं नजर

नीतू कपूर के नाम से मशहूर 'सोनिया सिंह' अपने जीवन के प्यार ऋषि कपूर से पहली बार साल 1974 में उनकी फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर मिली थीं, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। शुरुआत में सेट पर ऋषि के व्यवहार से नीतू काफी चिढ़ जाती थीं।

neetu

हालांकि, बाद में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई और नीतू, ऋषि को अन्य महिला को लुभाने में मदद करती रहीं, जब तक कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि वही उनके लिए बेस्ट हैं। इसके बाद, इस कपल ने 12 से अधिक फिल्मों में एक साथ काम किया, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई।

जब नीतू कपूर की मां राजी बन गई थीं उनकी लव स्टोरी की विलेन

हालांकि, जैसा कि हर प्रेम कहानी में एक खलनायक होता है, नीतू और ऋषि के मामले में वह एक्ट्रेस की मां राजी थीं। डेटिंग फेज के शुरुआती दिनों में नीतू की मां उनके रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। वहीं 'Abp.com' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वजह से कई बार नीतू को उनकी मां ने डांटा व पीटा भी था और जब पहली बार उन्हें इस बात का पता चला था, तो राजी ने अपनी बेटी की जमकर पिटाई भी की थी।

neetu

उनके रिश्ते को नापसंद करने के पीछे मुख्य कारण यह था कि राजी बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेताओं को नापसंद करती थीं। इसके अलावा, जब नीतू अपने करियर में बुलंदियों पर थीं, तब उनकी मां नहीं चाहती थीं कि उनकी निजी जिंदगी में कोई गड़बड़ हो।

कैसे नीतू की मां ऋषि के साथ उनके रिश्ते पर रखती थीं नजर?

कई पुराने इंटरव्यूज में भी नीतू अपनी मां के प्रोटेक्टिव नेचर का खुलासा कर चुकी हैं। अभिनेत्री को यह खुलासा करते हुए भी सुना गया था कि कैसे उनकी मां राजी का ऋषि के साथ उनके रिश्ते पर कंट्रोल था। उदाहरण के लिए, जब वह ऋषि के साथ डेट पर जाती थीं, तो उनकी मां उनके चचेरे भाई लवली को उनके साथ भेजती थीं। लंबे समय के बाद आखिरकार नीतू की मां ने उनके रिश्ते के लिए हामी भर दी थी।

neetu

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की गुपचुप सगाई

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई की बात करें, तो यह भी काफी अप्रत्याशित तरीके से हुई थी। यह ऋषि की एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली जर्नी के दौरान था, जब उनकी बहन ने नीतू और उनके परिवार को इनवाइट किया था। इसके बाद उनकी शादी की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि, उनके पास बदलने के लिए कोई अंगूठियां भी नहीं थीं।

neetu

वहीं, ऋषि की बहन ने ऋषि को अपनी अंगूठी नीतू को पहनाने के लिए दी थी। दूसरी ओर, जाने-माने निर्देशक समीप कांग ने ऋषि को पहनाने के लिए नीतू को अपनी अंगूठी दी थी। इस तरह उन्होंने रिंग एक्सचेंज सेरेमनी की और अपने मिलन का जश्न मनाया था।

जब Neetu Kapoor ने पति Rishi Kapoor के अफेयर्स और 'वन नाइट स्टैंड' को ठहराया था सही...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, ऋषि के साथ रिश्ते पर नीतू की मां की प्रतिक्रिया के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.