निक्की तंबोली ने भाई जतिन के बर्थडे पर लिखा भावुक नोट, कहा- 'हमें आपकी याद आती है'

एक्ट्रेस अपने दिवंगत भाई जतिन के जन्मदिन पर निक्की तंबोली ने उनके लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

निक्की तंबोली ने भाई जतिन के बर्थडे पर लिखा भावुक नोट, कहा- 'हमें आपकी याद आती है'

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 14 फेम एक्ट्रेस व मॉडल निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के भाई जतिन तंबोली के निधन को करीब 6 महीने बीत चुके हैं। इस बीच आज यानी 24 नवंबर 2021 को एक्ट्रेस के भाई का जन्मदिन है। इस मौके पर निक्की ने अपने दिवंगत भाई की याद में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Nikki Tamboli

पहले तो ये जान लीजिए कि, 4 मई 2021 ये वही मनहूस दिन था, जब निक्की तंबोली के भाई जतिन अपनी फैमिली का साथ हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे, जिसकी जानकारी  निक्की ने 4 मई 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर भाई जतिन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी थी। इसके साथ ही निक्की ने एक भावुक नोट भी लिखा था।

Nikki Tamboli Family

वहीं, अब अपने भाई जतिन के बर्थडे के मौके पर निक्की ने 23 नवंबर 2021 को एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इसके साथ ही निक्की ने भाई जतिन के साथ एक बचपन की फोटो भी शेयर की है।

nikki tamboli

एक्ट्रेस ने नोट में लिखा है, ''आपका जन्मदिन है भाई। पिछले साल मैं बिग बॉस के घर के अंदर थी, मैंने भगवान से आपके दर्द को दूर करने के लिए प्रार्थना की थी, ताकि अगले साल आपके जन्मदिन पर मैं आपको खूबसूरत दुनिया दिखा सकूं। इस साल मैं बाहर हूं, लेकिन भगवान ने तुम्हें दुनिया से दूर कर दिया। परमेश्वर उन प्रार्थनाओं को सुनता है, जो उन लोगों द्वारा की जाती हैं, जो उस पर भरोसा करते हैं। जिन्हें हम प्यार करते हैं, वे हमें कभी नहीं छोड़ते। ऐसी चीजें हैं, जिन्हें मौत छू नहीं सकती... आप एक बेहतर जगह पर हैं भाई। आप जहां भी हों आपको हमेशा-हमेशा के लिए खुशी। हमें आपकी याद आती है।''

nikki tamboli

भाई के निधन को एक महीना पूरा होने पर निक्की तंबोली ने 4 जून 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया था। इस नोट में निक्की ने लिखा था, ''भगवान ने देखा, वह थक रहा था और उसका इलाज नहीं था। इसीलिए उसने उसके उपर हाथ रखा और बोला मेरे साथ आओ। उसे ये कष्ट झेलते हुए देखकर हमारी आंखो आंसू आ गए। हालांकि हम उससे बहुत प्यार करते थे। लेकिन, हम उसे रोक नहीं पाए। एक सुनहरे दिल ने धड़कना बंद कर दिया और मेहनती हाथों ने काम करना बंद कर दिया। भगवान ने ये साबित करने के लिए हमारा दिल तोड़ दिया कि वह जो करता है, अच्छा ही ​करता है।'' इस नोट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''आज एक महीना हो गया है। प्यारे भाई, हमारे दिल में अभी भी दर्द है और रिसते आंसू अभी भी बहते हैं, तुझे खोना हमारे लिए कितना मायने रखता है, कभी किसी को पता नहीं चल पाएगा।''

Nikki Tamboli

फिलहाल, एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने भाई के बर्थडे पर उन्हें काफी मिस कर रही हैं। तो इस मौके पर हम उन्हें सांत्वना देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा अपने भाई ​के लिए लिखा गया नोट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.