Nita Ambani ने IPL की नीलामी में 8 लाख का 'Chanel' हैंडबैग किया फ्लॉन्ट, पैंटसूट में दिखीं खूबसूरत

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी आईपीएल 2024 से पहले IPL Auction में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। हालांकि, सभी की निगाहें उनके क्लासी 'चैनल' बैग पर टिक गईं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने IPL की नीलामी में 8 लाख का 'Chanel' हैंडबैग किया फ्लॉन्ट, पैंटसूट में दिखीं खूबसूरत

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) को अपने ससुर व दिग्गज दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की विरासत को आगे बढ़ाने वाली पहली महिला के रूप में जाना जाता है। एक मशहूर बिजनेसवुमन होने के अलावा, नीता अंबानी अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह जानती हैं कि इंटरनेशनल डिजाइनर आउटफिट या ट्रेडिशनल पटोला साड़ी में कैसे कमाल दिखाना है। हाल ही में, उन्होंने आईपीएल नीलामी (Indian Premier League Auction) के लिए दुबई के 'Coco Cola Arena' में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई।

नीता अंबानी ने IPL की नीलामी के लिए क्लासी पैंटसूट के साथ कैरी किया स्टेटमेंट 'Chanel' बैग

19 दिसंबर 2023 को नीता अंबानी को 'इंडियन प्रीमियर लीग 2024' की नीलामी में शामिल किया गया। नीलामी में कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगी, 214 भारतीय और 119 विदेशी क्रिकेटर्स ने नीलामी में टीम खोजने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। तमाम बिजनेस चर्चाओं के अलावा, इस इवेंट में नीता अंबानी का लुक भी सुर्खियों में रहा। कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सका, क्योंकि वह अपनी टीम 'मुंबई इंडियन' के लोगो वाले व्हाइट कलर के स्ट्राइप्ड ब्लेजर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को नीचे व्हाइट कलर के टॉप और मैचिंग पैंट के साथ स्टाइल किया था।

nita ambani

नीता अंबानी ने क्लासी बैग चुनकर अपने लुक को सिंपल रखा था। ब्लैक कलर का यह टाइमलेस पीस 'Chanel' ब्रांड का है। काफी रिसर्च के बाद हमें बैग की कीमत का पता चला। 'न्यूज इंस्पायर्ड' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैग की कीमत 9,600 अमेरिकी डॉलर यानी 7,98,575 रुपए है।

nita ambani

जब नीता अंबानी ने क्लासी सूट में दिखाया अपना 'बॉस लेडी' वाला लुक

म्यूजिकल शो 'मम्मा मिया' के पहले दिन नीता अंबानी को गीकी ग्लासेस पहने देखा गया था, जिसे उन्होंने स्ट्राइप्ड सूट के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने सॉफ्ट मेकअप के साथ अपने लुक को शानदार बनाए रखा था और अपने बालों को खुला रखा था। इस खास दिन के लिए उनका लुक परफेक्ट था और किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि वह 60 साल की हो गई हैं।

nita ambani

Nita And Mukesh Ambani Love Story: जब ट्रैफिक के बीच में मुकेश ने नीता को किया था प्रपोज...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जब नीता अंबानी ने पहनी थी बड़ी डायमंड नथ

नीता अंबानी को अपनी ज्वेलरी बहुत पसंद है और वह इन्हें दोबारा स्टाइल करने से कभी नहीं कतराती हैं। हालांकि, उनके ज्वेलरी कलेक्शन में एक आइटम जिसने हमें सरप्राइज कर दिया था, वह था जब उन्होंने साल 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी के दिन एक बड़े हीरे की नथ पहनी थी। जी हां, ईशा की शादी के दिन नीता पूरी तरह से डायमंड ज्वेलरी से सजी हुई थीं। जहां उनका पूरा लुक परफेक्ट था, वहीं उनकी नथ ने सबका ध्यान खींचा था।

nita ambani

यह पहली बार था, जब हमने एक विशाल हीरे की नथ देखी थी, जिस पर एक बड़ा डायमंड लटका हुआ था। नीता अंबानी की नथ डायमंड लेयर्स से जड़ी हुई थी और उसमें 1LB का बड़ा हीरा लटक रहा था। पूरी शादी के दौरान नीता ने अपनी हैवी नथ को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया था।

नीता अंबानी के बेहद महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

फिलहाल, नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.