Nita Ambani पति Mukesh संग लंदन में शादी में हुईं शामिल, पिंक लहंगे-डायमंड ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ लंदन में एक शादी में शामिल हुईं, जहां से उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani पति Mukesh संग लंदन में शादी में हुईं शामिल, पिंक लहंगे-डायमंड ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) बिजनेस इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक बिजनेसवुमेन होने के अलावा, नीता को अक्सर उनके शानदार स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी सराहा जाता है। ट्रेडिशनल आउटफिट्स से लेकर फॉर्मल ड्रेस तक और ज्वेलरी से लेकर महंगी घड़ियों तक, नीता की अलमारी हर तरह की एक्सपेंसिव चीजों से भरी हुई है।

नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ लंदन में एक शादी में हुईं शामिल

अब, अंबानी के एक फैन पेज ने मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की कुछ हालिया तस्वीरें साझा कीं, जब वे लंदन में एक शादी में शामिल हुए थे। तस्वीरों में मुकेश और नीता न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद देते और उनके परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते नजर आए। एक तस्वीर में मुकेश और नीता के सामने कपल को नमस्ते कहने के लिए हाथ जोड़ते हुए देखा गया, उसके बाद नीता और मुकेश को भी ऐसा ही करते देखा गया। बाद में नीता को एक तस्वीर में दुल्हन की मां के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया, जबकि फ्रेम में बाकी लोग खुशी से मुस्कुराते हुए नजर आए।

nita ambani

nita ambani

लंदन में शादी के लिए नीता अंबानी का लुक

लंदन में शादी के लिए नीता ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा चुना था। नीता ने अपने लुक को मैचिंग ब्लाउज के साथ जोड़ा था और अपने दुपट्टे को फ्रंट-पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया था। मल्टी-लेयर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां उनके लुक को निखार रही थीं। इसके अलावा, कोहल-रिमेड आंखें, पिंक लिपस्टिक, एक बिंदी और कार्नेशन्स से सजे एक साइड-पार्टेड बन हेयरस्टाइल सहित मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, मुकेश ने ब्लैक कलर का पैंटसूट चुना था।

nita ambani

nita ambani

Nita Ambani ने 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में की पूजा, पिंक कुर्ता सेट में दिखीं बेहद सुंदर, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

व्हाइट हाउस में यूएस स्टेट डिनर के लिए नीता का ट्रेडिशनल लुक

नीता को साड़ी बहुत पसंद है और इसका सबूत अक्सर देखने को मिलता है। इसके अलावा, वह स्थानीय कारीगरों के काम को बढ़ावा देने से भी पीछे नहीं हटतीं। उदाहरण के लिए 23 जून 2023 को मुकेश और नीता व्हाइट हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी के यूएस स्टेट डिनर में शामिल हुए थे। 

इस आयोजन के लिए नीता ने विंटेज सिल्क साड़ी का चयन किया था, जिस पर पूरी तरह से हैंड एंब्रॉयडरी की गई थी। यह साड़ी 'रिलायंस रिटेल' के कारीगर स्टोर फॉर्मेट 'स्वदेश' द्वारा बनाई गई थी। उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप, स्टेटमेंट ज्वेलरी और बन हेयरडू के साथ पूरा किया था।

nita ambani

जब Nita Ambani ने 'NMACC' के कॉफी बुक लॉन्च इवेंट में लिया था 3.2 करोड़ का 'Hermes Faubourg Birkin' बैग पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको नीता का लंदन वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.