Nita Ambani ने US उपराष्ट्रपति Kamala Harris के स्टेट लंच में पहनी 1.4 लाख की 'इक्कत पटोला' साड़ी

हाल ही में, बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा आयोजित स्टेट लंच में हिस्सा लिया, जहां वह पिंक कलर की 'इक्कत पटोला' साड़ी में नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने US उपराष्ट्रपति Kamala Harris के स्टेट लंच में पहनी 1.4 लाख की 'इक्कत पटोला' साड़ी

भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी खास पहचान रखते हैं। हाल ही में, वह अपनी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा 'व्हाइट हाउस' में आयोजित स्टेट डिनर में शामिल हुए थे, जहां उनके ट्रेडिशनल लुक ने सभी का दिल जीत लिया था। अब, नीता अंबानी की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें नीता को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा आयोजित स्टेट लंच में देखा जा सकता है। यहां भी वह शानदार साड़ी पहने हुए दिखाई दीं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के स्टेट लंच में नीता अंबानी ने पहनी 'पटोला' साड़ी

कमला हैरिस के इस कार्यक्रम के लिए नीता अंबानी ने इंडियन और गुजराती कल्चर के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए पिंक कलर की ट्रेडिशनल गुजराती 'डबल इक्कत पटोला' साड़ी पहनी थी, जिसके पल्लू पर हाथ से कढ़ाई की गई आकृतियां थीं और हेमलाइन पर टैसल्स डिटेलिंग थी। अपने बालों को लूज कर्ल में खुला छोड़ते हुए उन्होंने न्यूड बेस मेकअप, डायमंड नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, बिंदी उनके ट्रेडिशनल लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रही थी।

nita ambani

नीता अंबानी की पटोला साड़ी की कीमत है 1.40 लाख रुपए

हाल ही में, अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने इवेंट से नीता अंबानी के लुक की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। गुलाबी रंग की पटोला साड़ी पहने नीता की शानदार फोटो साझा करते हुए फैन पेज ने शेयर किया कि बिजनेसवुमेन की 'डबल इक्कत पटोला' साड़ी डिजाइनर निर्मल साल्वी के कलेक्शन से पिक की गई है, जिसकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए है।

nita ambani

नीता अंबानी ने स्टेट डिनर में पहनी थी 'स्वदेश' कारीगरों की रेशमी साड़ी

23 जून 2023 को नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रखे हुए यूएस स्टेट डिनर में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने एक रेशम की साड़ी पहनने का फैसला किया था, जिसके चारों ओर सुनहरे धागों से खूबसूरती से दस्तकारी की गई थी। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर किया था। 

उनकी साड़ी 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' की रिटेल ब्रांच 'रिलायंस रिटेल' के 'स्वदेश' के कारीगरों द्वारा तैयार की गई थी। नीता ने अपने लुक को लेयर्ड मोती के हार, हीरे जड़ित चूड़ियों और स्टड इयररिंग्स के साथ पूरा किया था। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को निखारने के लिए हल्के मेकअप और गजरे से सजे बन का ऑप्शन चुना था। Nita Ambani-Mukesh Ambani व्हाइट हाउस में आयोजित State Dinner में हुए शामिल, इंडियन लुक देख नेटिजंस ने की थी तारीफ, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

nita ambani

जब नीता अंबानी ने पहनी 1.7 लाख की पटोला साड़ी

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नीता अंबानी को पटोला साड़ियों से खास लगाव है और वह खास मौकों पर खूबसूरत पटोला साड़ी में नजर आती हैं। उदाहरण के लिए, कुछ समय पहले नीता को डिजाइनर नवदीप टुंडिया के कलेक्शन से ब्लू एंड रेड कलर की पारंपरिक गुजराती पटोला-प्रिंटेड साड़ी पहने देखा गया था। उन्होंने अपने लुक को मोतियों के हार, चूड़ियां, डेवी मेकअप और खुले बालों से पूरा किया था। थोड़ी रिसर्च के बाद हमें पता चला था कि नीता की साड़ी की कीमत 1.70 लाख रुपए है।

nita ambani

फिलहाल, आपको नीता अंबानी की पटोला साड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.