Nita Ambani पति Mukesh संग Uday Kotak के बेटे की शादी में हुईं शामिल, लैवेंडर साड़ी में दिखीं सुंदर

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ उदय कोटक के बेटे की शादी में पर्ल एंड डायमंड ज्वेलरी के साथ लैवेंडर कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani पति Mukesh संग Uday Kotak के बेटे की शादी में हुईं शामिल, लैवेंडर साड़ी में दिखीं सुंदर

नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी बिजनेस की दुनिया में अपनी एक खास जगह बनाने के साथ ​ही अपने प्यार भरे रिश्ते के लिए भी जाने जाते हैं। बेहद बिजी शेड्यूल के बावजूद उन्हें अक्सर अपने करीबी लोगों के कार्यक्रमों में भाग लेते देखा जाता है। हाल ही में, 'कोटक महिंद्रा' बैंक के संस्थापक उदय सुरेश कोटक के बेटे जय कोटक अपनी मंगेतर व ब्यूटी पेजेंट 'फेमिना मिस इंडिया 2015' की विजेता अदिति आर्य के साथ शादी के बंधन में बंधे। नीता और मुकेश अंबानी भी उनकी शादी में शामिल हुए।

उदय कोटक के बेटे की शादी में पति मुकेश अंबानी के साथ दिखीं नीता अंबानी

अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की कुछ शानदार झलकियां साझा की हैं, जब वे मुंबई में 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में आयोजित उदय कोटक के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। तस्वीरों में नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। जब मुकेश और नीता शादी समारोह में भाग लेने के बाद बाहर निकले, तो उन्हें दूल्हे के रिश्तेदारों द्वारा गाइड करते देखा गया।

nita ambani

nita ambani

nita ambani

इवेंट में नीता के लुक की बात करें, तो वह लैवेंडर कलर की सिल्क साड़ी में नजर आईं और इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। नीता के आउटफिट में मल्टीकलर थ्रेड के साथ छोटे-छोटे जटिल डिज़ाइन थे और इसे पहनकर वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पर्ल एंड डायमंड ज्वेलरी से सजाया था, जिसमें एक लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग झुमके शामिल थे। विंग्ड आईज, ब्लश्ड चीक्स, ग्लॉसी लिपस्टिक और बिंदी सहित एक मेसी बन और ग्लैम मेकअप नीता के ओवरऑल लुक को पूरा कर रहे थे।

nita ambani

Nita Ambani के पास है 41 करोड़ की 80 कैरेट की डायमंड रिंग, जिसे उन्होंने पहना है सिर्फ एक बार। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता अंबानी अपनी 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट संग मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल

नीता अंबानी कई बॉलीवुड पार्टियों और अपने करीबी लोगों के समारोहों में शानदार उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। हालांकि, हर बार उनका लुक ही सबका ध्यान खींचता है। 5 नवंबर 2023 को नीता अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं।

nita ambani

कुछ झलकियों में नीता को वेन्यू के बाहर खड़े लोगों के लिए राधिका और उनकी बहन अंजलि मर्चेंट के साथ पोज़ देते देखा गया था। इस कार्यक्रम के लिए नीता ने ब्लू कलर की पर्ल एम्बेलिश्ड साड़ी पहनी थी और इसे एक शानदार पर्ल केप के साथ जोड़ा था। इसके अलावा, उन्होंने ग्लैम मेकअप, ब्लू बिंदी का विकल्प चुना था और अपने बालों को बन हेयरस्टाइल में बांधा था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब नीता-मुकेश अंबानी ने 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के उद्घाटन में बेटी ईशा के साथ दिया था पोज

31 अक्टूबर 2023 को ईशा अंबानी ने 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' में सितारों से सजे उद्घाटन समारोह की मेजबानी की थी। इसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि, अपने माता-पिता नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ ईशा अंबानी की उपस्थिति ने हमारा ध्यान खींच लिया था। वेन्यू के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज़ देते हुए तीनों अमेजिंग लग रहे थे।

nita ambani

जहां ईशा ने ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना था, वहीं नीता ने लाइट ब्लू कलर का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें एक तरफ फ्लोई स्लीव्स और दूसरी तरफ स्ट्रैपी थी। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी ने लाइट पिंक कलर की शर्ट के साथ ब्लैक कलर का पैंटसूट पहना था।

Nita Ambani के 60वें बर्थडे बैश की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, उदय कोटक के बेटे की शादी में शामिल नीता का लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.