Nita Ambani-Mukesh Ambani ने ओलंपिक समिति के अध्यक्ष Thomas Bach का अपने घर पर किया शानदार स्वागत

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर 'एंटीलिया' में 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' के अध्यक्ष थॉमस बाक का शानदार स्वागत किया। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani-Mukesh Ambani ने ओलंपिक समिति के अध्यक्ष Thomas Bach का अपने घर पर किया शानदार स्वागत

भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) वास्तव में 'अतिथि देवो भव:' यानी 'मेहमान भगवान समान है' में विश्वास करते हैं, जो हमें समय-समय पर देखने को मिल ही जाता है। अंबानीज अपने गर्मजोशी भरे आतिथ्य और भव्य डिनर होस्ट करके अपने मेहमानों की मेहमानवाजी करने के लिए फेमस हैं और जैसा कि मुंबई '141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र' की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है, इससे पहले नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने घर 'एंटीलिया' में 'IOC' अध्यक्ष थॉमस बाक का शानदार स्वागत किया।

नीता अंबानी ने 'IOC' अध्यक्ष थॉमस बाक का किया शानदार स्वागत

141वें 'IOC' (International Olympic Comittee) सेशन से कुछ दिन पहले, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने थॉमस बाक का अपने घर 'एंटीलिया' में जोरदार स्वागत किया। तस्वीरों में, हमने नीता अंबानी को पूजा की थाली के साथ मिस्टर बाक का स्वागत करते और उनके माथे पर कुमकुम का टीका लगाते हुए देखा। एक अन्य फोटो में हम मुकेश अंबानी को अपनी पत्नी नीता अंबानी और थॉमस बाक के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं।

NITA AMBANI-THOMAS BACH

NITA AMBANI-THOMAS BACH

इस दौरान, हमें नीता अंबानी का आउटफिट बहुत अच्छा लगा। दरअसल, उन्होंने इस मौके पर गोल्डन बॉर्डर वाली मैरून कलर की एक सुंदर साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को एक लंबी पन्ना चेन, मैचिंग इयररिंग्स और हीरे की चूड़ियों के साथ स्टाइल किया था। सटल मेकअप और लो बन में बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

THOMAS BACH-NITA AMBANI

'आईओसी सत्र' क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि 'आईओसी सत्र' चार दशक बाद भारत में होगा और यही सबसे महत्वपूर्ण कारण है कि मुंबई उत्साह के साथ सेशन की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है। यह सेशन 15 से 17 अक्टूबर 2023 तक अत्याधुनिक 'जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर' में शुरू होगा। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह देश को 'ओलंपिक' जैसे प्रमुख वैश्विक खेल इवेंट्स को होस्ट करने के लिए अपनी तैयारियों को दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।

NITA AMBANI-THOMAS BACH

बता दें कि नीता अंबानी 'IOC' सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने फरवरी 2022 में बीजिंग में 139वें 'IOC' सत्र में हिस्सा लिया था। फिलहाल, आपको नीता और मुकेश द्वारा किए गए मिस्टर बाक के स्वागत की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.