Nita Ambani के पास है 25 लाख की 'Cle De Cartier' 18 कैरेट गोल्ड वॉच, जिसमें जड़े हैं अनकट डायमंड्स

ब्रांडेड एंड एक्सपेंसिव चीजों की शौकीन बिजनेसवुमेन नीता अंबानी को एक बार 25 लाख रुपए की घड़ी पहने हुए देखा गया था, जिसमें अनकट डायमंड्स जड़े हुए हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani के पास है 25 लाख की 'Cle De Cartier' 18 कैरेट गोल्ड वॉच, जिसमें जड़े हैं अनकट डायमंड्स

'रिलायंस फाउंडेशन', 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की अध्यक्ष और संस्थापक नीता अंबानी (Nita Ambani) 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' की गैर-कार्यकारी डायरेक्टर भी हैं। 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने बिजनेस वेंचर्स के अलावा अपनी फैशन चॉइसेस और एक्सपेंसिव एक्सेसरीज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। 

जब 25 लाख रुपए की 'कार्टियर' घड़ी पहने दिखीं नीता अंबानी

नीता अंबानी क्वीन साइज लाइफ जीना पसंद करती हैं और उनकी बेहद लग्जरी और एक्सपेंसिव चीजें इसका सबूत हैं। उदाहरण के लिए नीता को एक बार अपनी 'आईपीएल' टीम 'मुंबई इंडियंस' के लिए चीयरलीडर बनते समय 'कार्टियर' घड़ी पहने देखा गया था। नीता ने ब्लू कलर का टॉप कैरी किया था, जिसके ऊपर गोल्डन कलर से 'MI' की कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक पैंट, एक टोट बैग और अपनी शानदार घड़ी के साथ कंप्लीट किया था। 

NITA AMBANI

नीता अंबानी की 'क्ले डे कार्टियर' घड़ी की कीमत है 25 लाख 36 हजार रुपए

कुछ रिसर्च करने पर हमने पाया कि नीता की इस 'क्ले डे कार्टियर' घड़ी में 18 कैरेट रोज गोल्ड केस और 18 कैरेट रोज गोल्ड ब्रेसलेट है। इतना ही नहीं, घड़ी में अनकटेड डायमंड्स से जड़े बेज़ेल में 18 कैरेट रोज गोल्ड केस भी लगा है। शानदार घड़ी की कुछ अन्य विशेषताओं में एक फ्लिनक सनरे इफ़ेक्ट डायल, ब्लू-स्टील स्वॉर्ड शेप्ड हैंड्स और ब्लू रोमन अंकों से मार्क किया गया डायल है। इतनी खूबियों के साथ आने वाली यह घड़ी 30,590 अमेरिकी डॉलर यानी 25,35,940 रुपए की कीमत के साथ आती है।

NITA AMBANI

वैसे, नीता अंबानी को महंगे बैग्स और शूज का भी काफी शौक है। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक ब्रांडेड शूज और बैग्स हैं। बैग्स की बात करें, तो उनके पास 'फेंडी', 'सेलीन' से लेकर 'हर्मीज' व 'लुइस वुइटन' तक के ब्रांडेड बैग्स हैं। नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

नीता अंबानी की कुल संपत्ति

1 नवंबर 1963 को जन्मी नीता अंबानी दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों में से एक हैं। नीता अंबानी को 'फोर्ब्स' की 'एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला बिजनेस लीडर्स' की लिस्ट में भी शामिल किया गया था। एक फेमस बिजनेसवुमेन होने के अलावा, नीता अपने तीन बच्चों अनंत अंबानी, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की एक प्यारी मां भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंबानी खानदान की बहू कथित तौर पर भारत की चौथी सबसे धनी महिला हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, नीता अंबानी की अनुमानित कुल संपत्ति 21,000 करोड़ रुपए है।

NITA AMBANI

फिलहाल, नीता अंबानी की घड़ी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.