Nita Ambani ने गणपति उत्सव में अपनी बहुओं Shloka-Radhika संग दिया पोज, तीनों दिखीं बेहद सुंदर

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी और उनकी बहुएं राधिका मर्चेंट व श्लोका मेहता अपने घर पर आयोजित गणपति उत्सव के दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने गणपति उत्सव में अपनी बहुओं Shloka-Radhika संग दिया पोज, तीनों दिखीं बेहद सुंदर

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) ने गणपति बप्पा के स्वागत के लिए अपने घर पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया। बप्पा का वेलकम करने के लिए कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियों ने अंबानी के घर की शोभा बढ़ाई। बता दें कि इस साल का गणपति उत्सव अंबानी परिवार के लिए बेहद खास है, क्योंकि उनका परिवार अपने पोती-नाती-नातिन (ईशा के जुड़वा बच्चों कृष्णा-आदिया व आकाश की बेटी वेदा) के आगमन के साथ बड़ा हो गया है।

गणपति उत्सव में नीता अंबानी और उनकी बहुएं राधिका मर्चेंट-श्लोका मेहता दिखीं बेहद खूबसूरत

तीन साल की महामारी के बाद देश में इस बार गणेश चतुर्थी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अंबानी फैमिली में भी गणपति उत्सव की धूम देखने को मिली। इवेंट में हमने नीता अंबानी को अपनी बहुओं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ पोज देते हुए देखा।

nita ambani

नीता अंबानी ऑरेंज कलर की बॉर्डर वाली ग्रीन कलर की खूबसूरत रेशम की साड़ी में सजी हुई थीं। उनके लुक को एक बड़े नेकपीस और झुमके से निखारा गया था। वहीं, श्लोका मेहता फ्लोरल सिल्क साड़ी पहने नजर आईं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी सासू-मां नीता अंबानी की लेयर्ड एमराल्ड नेकपीस और डायमंड एंड एमराल्ड स्टडेड कड़ा पहना था। अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू राधिका ने मैचिंग ब्लाउज के साथ गोल्डन सीक्विन वाली साड़ी चुनी।

nita ambani

नीता अंबानी गणपति उत्सव में ऑरेंज कलर की सुंदर साड़ी में आईं नजर

इसके पहले, हमने नीता अंबानी को उनके घर के बाहर उन लोगों का अभिवादन करते हुए देखा था, जो उनके गणपति उत्सव की कवरेज के लिए आए थे। इस दौरान नीता अंबानी खूबसूरत ऑरेंज कलर की साड़ी में सजी-धजी थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमम रखा था। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। हालांकि, यह उनका डायमंड एंड एमराल्ड स्टडेड कड़ा था, जिसने सभी का ध्यान खींचा था।

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वहीं, अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने इवेंट से अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट का पहला लुक शेयर किया था। सुंदर गोल्डन वर्क वाली रानी पिंक कलर की साड़ी पहने हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राधिका ने एक स्टेटमेंट चोकर नेकपीस और चूड़ियां चुनी थीं। छोटी पिंक बिंदी और खुले बालों के साथ हल्का मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था।

radhika

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का घर बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। इसकी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको अंबानी फैमिली की महिलाओं का नाइट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.