नोरा फतेही के महंगे हैंडबैग्स: लुई वीटॉन से हर्मेस बर्किन तक, 1 लाख से 26 लाख तक है कीमत

यहां हम आपको एक्ट्रेस नोरा फतेही के महंगे हैंडबैग्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नोरा फतेही के महंगे हैंडबैग्स: लुई वीटॉन से हर्मेस बर्किन तक, 1 लाख से 26 लाख तक है कीमत

नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। कनाडाई एक्ट्रेस-डांसर नोरा ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के सॉन्ग ‘दिलबर’ में अपने बेली डांस का जलवा दिखाकर कामयाबी हासिल की थी। नोरा अपने बेली डांस के बल पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। नोरा अपनी खूबसूरत अदाओं और स्टाइलिश फैशन सेंस से अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर कर देती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलूगू, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

Nora Fatehi

नोरा अपने ऑन-स्क्रीन एक्टिंग के अलावा अपने यूनिक ड्रेसिंग सेंस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। नोरा जब भी घर से बाहर निकलती हैं, वो अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। उनके ड्रेसेस में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पहलू उनके महंगे हैंडबैग्स हैं। एक्ट्रेस के पास कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के बैग्स का एक बहुत बड़ा कलेक्शन है, जो हर लड़की की चाहत होती है। उनके हैंडबैग्स नोरा के आउटफिट को क्लासी बना देते हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट ही कुछ अलग है। आइए आपको नोरा के कुछ सबसे महंगे बैग्स के बारे में बताते हैं।

nora fatehi

(ये भी पढ़ें- नोरा फतेही 3,89,690 रुपए का हैंड बैग लिए आईं नजर, कैज़ुअल लुक में दिखीं खूबसूरत)

1. नोरा फतेही का लुई वीटॉन हैंडबैग, कीमत- 1.20 लाख रुपए

nora fatehi

कम्फर्टेबल और स्पोर्टी होने की वजह से नोरा ने एक बार स्काई ब्लू को-ऑर्ड सेट पहना था। उन्होंने इसे 1.20 लाख रुपए की कीमत के लुई वीटॉन के पाम स्प्रिंग्स बैग के साथ मैच किया था, जो बेहद ही शानदार लग रहा था।

2. नोरा फतेही का फेंडी हैंडबैग, कीमत- 2 लाख रुपए

nora fatehi bag

एक और ब्रांड जो नोरा को बहुत पसंद है, वो है फेंडी। नोरा ने एक बार अपने ऑल ब्लैक लुक के साथ अपने शानदार लेदर ब्राउन टोट आर्म कैंडी हैंडबैग को पेयरअप किया था, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। 

3. नोरा फतेही का हेमीज बिर्किन हैंडबैग, कीमत- 2 लाख रुपए

Nora Fatehi

एक बार एयरपोर्ट स्टाइल ड्रेस में तूफानी लुक में नोरा ने शॉर्ट्स के साथ बैंगनी रंग का ब्लेजर और एक काले रंग का टर्टलनेक स्वेटर पहना था। उन्होंने अपने गहरे रंग के आउटफिट को लग्जरी ब्रांड हेमीज बिर्किन के ब्राइट पिंक केली बैग के साथ स्टाइल किया था, जिसकी कीमत 2.2 लाख रुपए है।

(ये भी पढ़ें- नोरा फतेही 2 लाख का स्टाइलिश बैग लिए हुईं स्पॉट, ब्लैक लेदर ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत)

4. नोरा फतेही का लुई वीटॉन हैंडबैग, कीमत- 3 लाख रुपए

Nora Fatehi Bag

नोरा के पास लुई वीटॉन के बैग्स का अच्छा खासा क्लेक्शन है, जिसके एक बैग की कीमत 3 लाख रुपए तक है। ‘बेली डांसर’ नोरा फतेही ने इस बैग को वन-शोल्डर टॉप और पैंट के साथ स्टाइल किया था।

5. नोरा फतेही का हर्मेस बर्किन हैंडबैग, कीमत- 26 लाख रुपए

nora fatehi bag

नोरा के पास ट्विस्ट-लॉक गोल्ड फास्टनिंग के साथ एक हर्मेस बर्किन नारंगी लैदर आर्म कैंडी बैग भी है, जिसकी कीमत 26 लाख रुपए के करीब है।

Nora Fatehi

नोरा के इस महंगे शौक ने हमें, तो चौंका कर रख दिया। उनका ये बैग क्लेक्शन हमें बेहद शानदार लगा। अब आप अपनी पसंद बताएं। आपको नोरा का कौन-सा बैग सबसे ज्यादा पसंद आय़ा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.