न्यासा देवगन रूमर्ड BF ओरहान अवात्रामणि संग इवेंट में आईं नजर, गोल्डन शिमरी ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

हाल ही में, पॉपुलर स्टार किड न्यासा देवगन को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि संग एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वह गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

न्यासा देवगन रूमर्ड BF ओरहान अवात्रामणि संग इवेंट में आईं नजर, गोल्डन शिमरी ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

बॉलीवुड के स्टार कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड हैं, जिनकी काफी फैन फॉलोइंग भी है। न्यासा अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आती हैं। अब हाल ही में, वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) के साथ मुंबई में आयोजित एक इवेंट में स्पॉट की गईं, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

NYSA DEVGAN

न्यासा देवगन रूमर्ड BF ओरहान संग आईं नजर

हाल ही में, न्यासा देवगन मुंबई में अपने रूमर्ड बीएफ ओरहान अवात्रामणि और उनके दोस्तों के साथ एक इवेंट में शामिल हुईं। उसी की झलक ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इवेंट के लिए न्यासा ने दो आउटफिट पहने थे। सामने आई तस्वीरों में से एक फोटो में हम न्यासा को ओरहान और उनके दोस्त के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। गोल्डन कलर की ऑफ-शोल्डर शिमरी ड्रेस में न्यासा बेहद स्टनिंग लग रही थीं। दूसरी ओर, ओरहान नीले रंग के प्रिंटेड को-ऑर्ड और स्टाइलिश स्नीकर्स में हमेशा की तरह काफी कूल लग रहे थे। वहीं, अन्य तस्वीरों में न्यासा को सभी दोस्तों के साथ स्वीट्स खाते हुए भी देखा जा सकता है।

NYASA DEVGAN

NYASA DEVGAN

NYASA DEVGAN

इवेंट के लिए न्यासा ने एक नियॉन कलर की मिडी ड्रेस भी पहनी थी। उन्होंने अपने इस लुक को एक मिनी बैग के साथ कंप्लीट किया था। तस्वीर में उन्हें ओरहान और उनके एक दोस्त के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

NYASA DEVGAN

NYASA DEVGAN

जब नए साल के जश्न में न्यासा और ओरहान ट्विनिंग करते आए थे नजर

न्यासा और ओरहान एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उदाहरण के लिए 1 जनवरी 2023 को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भी दोनों दुबई में साथ थे। ओरहान ने अपने नए साल के जश्न से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में रूमर्ड कपल ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करता हुआ नजर आ रहा था। न्यासा जहां कटवर्क ब्लैक मिडी ड्रेस में अपने ग्लैमरस अवतार में दिखी थीं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड ओरहान एक सेम कलर की टी-शर्ट और पैंट के साथ एक शाइनी जैकेट में नजर आए थे। नए साल के जश्न की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

NYASA DEVGAN

दुबई के लिए भी साथ रवाना हुए थे ओरहान-न्यासा

न्यासा और ओरहान को अक्सर एक साथ देखा जा सकता है। नए साल से पहले भी 29 दिसंबर 2022 को ओरहान और न्यासा को साथ देखा गया था। ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें एक फोटो दुबई रवाना होते हुए फ्लाइट के अंदर की थी। इस फोटो में दोनों फ्लाइट में बैठे हुए कॉफी पीते हुए और अपना पासपोर्ट व टिकट दिखाते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने दुबई के रिसॉर्ट्स से भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

NYASA DEVGAN

NYSA DEVGAN

फिलहाल, आपको न्यासा और ओरहान की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.