Palak Purswani ने Avinash Sachdev संग ब्रेकअप पर कहा- 'वफादारी भी मायने रखती है', बताया फ्यूचर प्लान

हाल ही में, एक इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव का सामना करने से पहले अपने ब्रेकअप के कारण का खुलासा किया। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Palak Purswani ने Avinash Sachdev संग ब्रेकअप पर कहा- 'वफादारी भी मायने रखती है', बताया फ्यूचर प्लान

पलक पुरसवानी (Palak Purswani) टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। 'स्प्लिट्सविला' और 'नच बलिए' जैसे रियलिटी शोज के अलावा, अभिनेत्री ने 'बड़ी देवरानी', 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'उडारियां' जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की है। 

पलक अब 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की प्रतियोगी हैं। पलक की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। उन्होंने 'छोटी बहू' फेम अविनाश सचदेव को डेट किया और दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्य से उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, अविनाश भी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के कंटेस्टेंट हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में पलक पुरसवानी ने 'बिग बॉस ओटीटी' के 'स्ट्रेंज हाउस' में अपने एक्स का सामना करने के बारे में बात की।

Palak Purswani

पलक पुरसवानी ने अविनाश सचदेव के साथ ब्रेकअप पर की बात

'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में पलक पुरसवानी ने उन समस्याओं के बारे में बात की, जिन्हें उन्होंने और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव ने अपने रिश्ते में सामना किया था। अविनाश और पलक ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर 17 जनवरी 2021 को उनकी शगुन की रस्म हुई, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई और दोनों अलग हो गए। अब एक्ट्रेस ने बात की कि उनके बीच क्या गलत हुआ था।

पलक ने साझा किया कि ऐसा कभी-कभी होता है कि दो लोग व्यक्तिगत रूप से अच्छे होते हैं, लेकिन जब वे एक साथ आते हैं, तो मनमुटाव शुरू हो जाता है। उसी के बारे में बात करते हुए पलक ने खुलासा किया कि अविनाश एक अच्छे साथी थे, लेकिन उनके लिए प्यार और सम्मान से ज्यादा 'वफादारी' मायने रखती है और अगर कोई वफादारी नहीं है, तो इसे छोड़ना बेहतर है। 

Palak Purswani

पलक ने खुलासा किया, "वह बस अपने तरीके से चलता रहा। कुछ रिश्तों में दो लोग व्यक्तिगत रूप से अच्छे होते हैं, लेकिन जब वे एक साथ आते हैं, तो एक मनमुटाव होने लगता है। चीजें अच्छी थीं, वह एक अच्छे साथी थे, लेकिन हमारे रिश्ते के पिछले कुछ महीने वास्तव में बहुत खराब थे। मेरे लिए प्यार और सम्मान से अधिक वफादारी मायने रखती है। अगर मुझे वह नहीं मिल रहा है, तो बाहर जाना बेहतर है। इसलिए रिश्ते को लंबा खींचने का कोई मतलब नहीं था और मैंने इसे खत्म करने का फैसला किया। यह बस कमजोर ही होता जा रहा था।"

इसी इंटरव्यू में आगे पलक पुरसवानी से पूछा गया कि क्या 'वफादारी' से उन्होंने इशारा किया कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया है। इस तरह के एक सवाल का जवाब देते हुए पलक ने खुलासा किया कि वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं, लेकिन एक गर्लफ्रेंड और पार्टनर के रूप में उन्होंने कुछ चीजें मांगी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि एक रिश्ते की कुछ अपेक्षाएं होती हैं और जब इसे पूरा नहीं किया जा सकता है, तो यह उनके लिए बेकार है। 

Palak Purswani

पलक ने समझाया, "मैं उन पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। वफादारी की बात करें, तो बहुत सारी चीजें थीं, जो मैंने एक गर्लफ्रेंड और पार्टनर के रूप में मांगी थीं। एक रिश्ते में कुछ अपेक्षाएं होती हैं और जब आपको बदले में वह नहीं मिलती हैं, तो यह मेरे लिए सही नहीं है।"

पलक पुरसवानी ने 'बीबी ओटीटी 2' में अविनाश सचदेव का सामना करने पर की बात

उसी इंटरव्यू में पलक पुरसवानी से 'बिग बॉस' में अविनाश का सामना करने के बारे में पूछा गया। उसी का जवाब देते हुए उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ समय से बात नहीं की और एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। अभिनेत्री ने साझा किया कि वह नहीं जानतीं कि वह कैसे प्रतिक्रिया देंगी, लेकिन वह जानती हैं कि उनका एक्स अब उनका कंपटीटर है और जरूरत पड़ने पर लड़ने से पीछे नहीं हटेगा। पलक ने यह भी साझा किया कि बिग बॉस दोस्तों को दुश्मनों में बदल सकता है और इसके विपरीत यह भी हो सकता है कि वह और अविनाश फिर से दोस्त बन जाएं।

Palak Purswani

पलक ने कहा, "हमने कुछ समय से एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। मुझे फिर से उनका सामना करने में बहुत एनर्जी लगने वाली है। हमने एक-दूसरे से बात नहीं की है। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे प्रतिक्रिया देने जा रही हूं, लेकिन निश्चित रूप से हम अपने-अपने तरीके से चल रहे हैं। मैं मानसिक रूप से अब एक बेहतर व्यक्ति हूं। आखिरकार वह मेरे कंपटीटर हैं, इसलिए अगर मेरे पास कुछ भी आता है, तो मैं वापस लड़ूंगी, मैं पीछे नहीं हटूंगी। बिग बॉस में दोस्त-दुश्मन, दुश्मन-दुश्मनहो जाते हैं, तो क्या पता हम दोस्त बनकर घर से बाहर निकलें।"

पलक पुरसवानी ने फिर से प्यार पाने पर बताया अपना विचार

उसी इंटरव्यू में पलक से 'बिग बॉस' के घर में फिर से प्यार पाने के बारे में पूछा गया। इस तरह के एक सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने साझा किया कि वह अब एक साल से सिंगल हैं। पलक ने यह भी साझा किया कि चूंकि वह एक मजबूत रिश्ते में थीं, इसलिए उन्हें इससे बाहर निकलने और ठीक होने के लिए बहुत समय चाहिए था, लेकिन अब वह फिर से प्यार तलाशने के लिए तैयार हैं।

Palak Purswani

जब अविनाश सचदेव ने पलक पुरसवानी संग ब्रेकअप पर की थी बात, कहा था- 'ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती है' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां​ क्लिक करें।

फिलहाल, पलक पुरसवानी के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.