Palak Tiwari ने Aaliyah की सगाई में पहनी 1.1 लाख की शिफॉन साड़ी, 'देसी' लुक में दिखीं ग्लैमरस

आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की ड्रीमी इंगेजमेंट पार्टी में एक्ट्रेस पलक तिवारी 1.1 लाख रुपए की शिफॉन साड़ी पहने नजर आईं। आइए आपको उनके लुक के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Palak Tiwari ने Aaliyah की सगाई में पहनी 1.1 लाख की शिफॉन साड़ी, 'देसी' लुक में दिखीं ग्लैमरस

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत युवा अभिनेत्री पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता और महंगे फैशन पिक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। पलक ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हालांकि, वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कम, लेकिन अपने रिलेशनशिप रूमर्स के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

ऐसी अटकलें हैं कि पलक अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। हाल ही में, दोनों आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की सगाई पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, यह पलक का लुक था, जिसने लाखों दिलों को पिघला दिया।

palak tiwari

आलिया कश्यप की सगाई में शिफॉन साड़ी पहनकर पहुंचीं पलक तिवारी

इंटरनेट पर वायरल हो रही कई तस्वीरों और वीडियोज में हम देख सकते हैं कि पलक तिवारी​ शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिल्वर शिफॉन कामदानी साड़ी में गोल्डन सीक्विन क्रिस्टल कढ़ाई वाला बॉर्डर था। पलक ने अपनी साड़ी को एक एम्बेलिश्ड बस्टियर चोली के साथ जोड़ा था।

palak tiwari

अभिनेत्री ने हल्के मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें ब्राउन आईशैडो, ब्लश्ड चीक्स और पिंक लिप ग्लॉस शामिल था। एक्ट्रेस ने अपने बालों को साइड पार्टीशन में खुला रखा था, जो उनके ओवरऑल लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। क्लासी इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ पलक ने अपने लुक को फाइनल किया था।

palak tiwari

पलक तिवारी की साड़ी की कीमत

इसमें कोई शक नहीं कि पलक तिवारी ने आलिया कश्यप की सगाई में अपने लुक से रॉयल्टी का टच दिया था। हालांकि, थोड़ा रिसर्च करने के बाद हमें पलक की खूबसूरत साड़ी के बारे में जानकारी मिली। कंट्रांस्टिंग शिफॉन साड़ी मशहूर डिजाइनर डॉली जे के कलेक्शन की है। इसकी कीमत 1,10,000 रुपए है।

palak

जब पलक तिवारी ने मालदीव वेकेशन में स्टनिंग आउटफिट्स से कर दिया था हैरान

पलक तिवारी फैंस को अपना दीवाना बनाने और उन्हें सरप्राइज करने की क्षमता रखती हैं। हालांकि, जून 2023 में उन्हें मालदीव में अपने वेकेशन को एंजॉय करते देखा गया था। अभिनेत्री ने अपने इंस्टा हैंडल पर भी इसकी झलकियां साझा की थीं। यह उनका स्टनिंग आउटफिट था, जिसने हमारा ध्यान खींचा था। समुद्र तट की एक तस्वीर में पलक को ब्लू मोनोकिनी में अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।

palak

एक अन्य तस्वीर में हम पलक तिवारी को एक ब्लैक के स्विमसूट में हॉटनेस फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते थे। हल्के मेकअप और नेचुरल बैकग्राउंड में बोल्ड पोज़ के साथ पलक ने अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। अपनी वेकेशन की अन्य तस्वीरों में पलक को येलो कलर की ब्रालेट और व्हाइट ड्रॉस्ट्रिंग पैंट में अपनी सुंदरता बिखेरते हुए देखा गया था। कैमरे के सामने बेधड़क पोज़ देकर पलक ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया था।

जब Sara-Ibrahim वेकेशन से लौटते समय एयरपोर्ट पर Palak की मौजूदगी ने खींचा था नेटिजंस का ध्यान, पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें आलिया कश्यप की शादी में पलक का देसी लुक बहुत पसंद आया। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.