Nia Sharma से Mouni Roy तक: इन TV एक्ट्रेसेस के पास है 6 पैक एब्स, फिटनेस देख हो जाएंगे हैरान

यहां हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गजब के वॉशबोर्ड एब्स की मालकिन हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nia Sharma से Mouni Roy तक: इन TV एक्ट्रेसेस के पास है 6 पैक एब्स, फिटनेस देख हो जाएंगे हैरान

TV Actresses Amazing 6 Pack Abs: टीवी इंडस्ट्री की हसीनाएं भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से किसी मामले में पीछे नहीं हैं। बात चाहे खूबसूरती की हो या फिर लाजवाब एक्टिंग की, टीवी एक्ट्रेसेस भी अपनी अदायगी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। आजकल फिटनेस और हॉटनेस के मामले में भी छोटे पर्दे की एक्ट्रेसेस बॉलीवुड हसीनाओं से कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आती हैं। खैर, यहां हम आपको छोटे पर्दे की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने वॉशबोर्ड एब्स फ्लॉन्ट करने से कभी नहीं चूकती हैं। 

1. पलक तिवारी (Palak Tiwari)

palak tiwari

छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह बॉलीवुड स्टार किड्स के भी काफी करीब हैं। पलक तिवारी के पास रॉक हार्ड एब्स हैं। वह नियमित रूप से जिम करती हैं। पलक ने एक बार कहा था कि वह फैंसी डाइट में विश्वास नहीं करतीं। 

2. निया शर्मा (Nia Sharma)

nia sharma

निया शर्मा एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में से एक हैं। वह अपनी फिटनेस को काफी गंभीरता से लेती हैं। उन्होंने अपनी डाइट के बारे में कहा था कि उन्होंने सालों से चीट आइटम्स नहीं खाए हैं। डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' के बाद वह पहले से कहीं ज्यादा टोन्ड बॉडी में नजर आ रही हैं। जब अपनी फेयर स्किन की वजह से ट्रोल हो गई थीं निया शर्मा, फैंस ने उठाए थे बदली रंगत पर सवाल, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. मौनी रॉय (Mouni Roy)

mouni roy

टीवी से फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं मौनी रॉय को जिमिंग, स्विमिंग, पिलेट्स और डांस बहुत पसंद है। वह एक शाकाहारी भी हैं। अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती और तीखे नयन-नक्श को बरकरार रखते हुए अपनी बॉडी को काफी टोंड कर लिया है। 

4. निक्की तंबोली (Nikki Tamboli)

nikki tamboli

'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली इंडस्ट्री की बेस्ट फीजिक्स रखने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। निक्की के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत जिम करती हैं और अपनी डाइट को लेकर बहुत सतर्क हैं। वह सिर्फ घर का बना खाना ही खाती हैं। नमिता थापर से रुपाली गांगुली और श्रद्धा आर्या तक, इन सेलेब्स ने किया फैट शेमिंग का सामना, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes)

erica

छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक एरिका फर्नांडिस ने बहुत कम समय में ही अपना एक बड़ा फैनबेस बनाया है। वह योग में दृढ़ विश्वास रखती हैं। वह पिलेट्स भी करती हैं। वह भी अक्सर अपने वॉशबोर्ड एब्स फ्लॉन्ट करते हुए लाखों लड़कियों को फिटनेस गोल्स देती नजर आती हैं।

6. हिना खान (Hina Khan)

hina khan

हिना खान बेहद फिटनेस फ्रीक हैं। टीआरएक्स से लेकर एरियल योगा तक, वह खुद को फिट रखने के लिए सबकुछ करती हैं। हिना खान के तराशे हुए एब्स फिट बॉडी की चाह रखने वाली गर्ल्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं।

7. सृति झा (Sriti Jha)

sriti jha

सृति झा भी वॉशबोर्ड एब्स की मालकिन हैं। हालांकि, वह कभी भी ऐसे कपड़े नहीं पहनती हैं, जो उनके मिड्रिफ को दिखाए। एडवेंचर स्पोर्ट्स से लेकर फायर डांस तक, उन्हें फिजिकल एक्टिविटी बहुत पसंद है और इन सबका पॉजिटिव असर उनकी बॉडी पर साफ देखा जा सकता है। 

sriti jha

फिलहाल, इनमें से आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.