Sridevi से Mouni Roy तक: वो पॉपुलर एक्ट्रेसेस, जिन्होंने 'करवा चौथ' पर फ्लॉन्ट की खूबसूरत मेहंदी

यहां हम आपको करवा चौथ के लिए एक्ट्रेसेस द्वारा लगाई गई खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स दिखाने जा रहे है, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sridevi से Mouni Roy तक: वो पॉपुलर एक्ट्रेसेस, जिन्होंने 'करवा चौथ' पर फ्लॉन्ट की खूबसूरत मेहंदी

करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) का त्योहार पति-पत्नी के प्यार को समर्पित है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की सलामती के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक पूरे दिन उपवास रखती हैं। हालांकि, बीते कुछ वर्षों से पतियों ने भी अपनी पत्नियों के लिए व्रत रखना शुरू कर दिया है, जो उनका प्यार बयां करता है। इस त्योहार पर महिलाएं अच्छे से तैयार होती हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं।

इस त्योहार पर मेहंदी लगाने का भी खास महत्व होता है, जो 16 श्रृंगार का एक हिस्सा होता है। तो चलिए यहां हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस द्वारा लगाए गए मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी प्रेरणा ले सकती हैं।

1. श्रीदेवी की सिंपल और गोल मेहंदी डिजाइन

sridevi

खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स की शुरुआत करते हैं दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) से, जिन्होंने एक बार करवा चौथ पर लगाई गई सिंपल और सुंदर मेहंदी डिजाइन की झलक शेयर की थी। दरअसल, वह सिंपल और गोल मेहंदी डिज़ाइन काफी पसंद करती थीं, जो काफी सुंदर भी लगती थी।

2. भारती सिंह की मोर मेहंदी में छलनी के साथ महिला वाली मेहंदी

bharti singh

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने 2022 में करवा चौथ के दौरान, अपनी मेहंदी की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर की थीं। उनके दोनों हाथों की मेहंदी में मोर का शानदार डिज़ाइन था। वहीं, उनके दूसरे हाथ में छलनी लिए एक महिला का भी चित्र बनाया गया था, जो करवा चौथ के लिए परफेक्ट था। 

3. देबिना बनर्जी की पश्चिमी डिज़ाइन वाली मेहंदी

debina

टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने 2022 के करवा चौथ व्रत के दौरान, अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। इस खास दिन के लिए उन्होंने सिंपल मिनिमल पश्चिमी-डिज़ाइन चुना था, जिसमें उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का नाम भी लिखा था।

4. श्रद्धा आर्या की मेहंदी

shraddha arya

2022 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। ऐसे में उन्होंने मेहंदी भी बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन की तरह लगवाई थी। अपनी मेहंदी में उन्होंने अपने पति राहुल के नाम का पहला अक्षर भी लिखवाया था। वहीं, दूसरे हाथ पर हम एक महिला को करवा चौथ पूजा करते हुए देख सकते थे। इसके अलावा, उन्होंने अपने पैरों के लिए मिनिमल डिज़ाइन चुना था।

5. रवीना टंडन की करवा चौथ मेहंदी

raveena mehndi

रवीना टंडन ने 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मिनिमल मेहंदी की एक झलक शेयर की थी। दरअसल, उन्होंने अपनी मेहंदी में 'ओम' चिन्ह के साथ अपनी बेटी राशा और बेटे रणबीर का नाम लिखा था।

6. सोनम कपूर के पहले करवा चौथ की मेहंदी

sonam kapoor mehndi

मई 2018 में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने अपने पहले करवा चौथ पर अपने हाथों पर एक सिंपल-सुंदर दिल का डिज़ाइन बनाया था। इसके साथ उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा और अपने नाम के शुरुआती अक्षरों 'AS' को भी लिखा था।

7. नीति टेलर के पहले करवा चौथ की मेहंदी

karwa chauth mehendi

नीति टेलर ने 13 अगस्त 2020 को शादी रचाई थी। अपने पहले करवा चौथ पर एक्ट्रेस ने अपने हाथों पर सुंदर ट्रेली पैटर्न, कमल और अन्य डिज़ाइन वाली खूबसूरत मेहंदी लगवाई थी, जिसका उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था।

8. ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना के करवा चौथ की मेहंदी

tahira kashyap

4 नवंबर 2020 को करवा चौथ के अवसर पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करवा चौथ के शुभ त्योहार के लिए विशेष रूप से बनाई गई अपनी मेहंदी दिखाई थी। तस्वीर में लविंग वाइफ को बर्फ के टुकड़े वाली मेहंदी डिजाइन से सजी अपनी हथेली दिखाते हुए फ्रेम से दूर देखते हुए देखा गया था। दूसरी तरफ, आयुष्मान ने भी अपनी मेहंदी में अपनी पत्नी ताहिरा के नाम के पहले अक्षर 'त' को लिखा था। 

9. सनाया ईरानी की ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

sanaya irani

टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने 2016 में टीवी एक्टर मोहित सहगल के साथ शादी रचाई थी। अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरों में वह खूबसूरत मेहंदी डिजाइन भी दिखाती नजर आई थीं। सनाया की मेहंदी में उनके हाथ के दोनों तरफ गुलाब और अन्य फूलों के पैटर्न बने हुए थे। इसके अलावा, सनाया की मेहंदी के सामने की तरफ, हम मेहंदी से बना एक खूबसूरत हाथफूल भी देख सकते हैं।

10. प्रियंका चोपड़ा के करवा चौथ की मेहंदी

priyanka chopra mehendi

2018 को शादी के बंधन में बंधीं प्रियंका चोपड़ा ने 14 अक्टूबर 2022 को लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ मनाते हुए प्यारी फोटोज शेयर की थीं। उनकी तस्वीरों में हम उनके मेहंदी लगे हाथ भी देख सकते थे। उनके एक हाथ पर हम उनके पति के नाम के पहले अक्षर और एक दिल देख सकते थे, जबकि दूसरे हाथ में प्रियंका चूड़ा पहने और छलनी पकड़े हुए नजर आ रही थीं।

11. युविका चौधरी की मंडला टाइप मेहंदी डिजाइन

yuvika chaudhry

12 अक्टूबर 2020 को प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की यह दूसरी सालगिरह थी, जब उन्होंने करवा चौथ के शुभ अवसर पर अपने मेहंदी डिजाइन की एक झलक दी। खूबसूरत तस्वीर में हम उनकी उंगलियों पर लिखे कपल के नाम के साथ एक मंडला-टाइप की मेहंदी डिजाइन देख सकते थे।

12. मीरा राजपूत कपूर की मंडला-डिज़ाइन वाली मेहंदी 

mira rajput

मीरा राजपूत कपूर और शाहिद कपूर इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। वे 7 जुलाई 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे जैन और मीशा हैं। 2022 में मीरा ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए अपने करवा चौथ की खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं, जिनमें हम मंडला-डिज़ाइन वाली मिनिमल मेहंदी देख सकते थे। 

13. पूनम प्रीत की मेहंदी

mehendi for karva chauth

mehendi for karva chauth

Kiara-Parineeti से Athiya Shetty-Sonnalli Seygall तक: 7 एक्ट्रेसेस जो पहली बार मनाएंगी करवा चौथ, जानने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीविजन अभिनेता संजय गगनानी और पूनम प्रीत 28 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी करवा चौथ की मेहंदी डिज़ाइन की बात करें, तो उसमें एक राजा और रानी को प्यार के बगीचे में यात्रा करते हुए दिखाया गया था।

14. काम्या पंजाबी की करवा चौथ की मेहंदी

mehendi for karva chauth

'अस्तित्व...एक प्रेम कहानी' फेम काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने 2020 में शलभ डांग से दूसरी शादी की थी। 2022 में करवा चौथ मनाते हुए उन्होंने अपने हाथों में एक सुंदर मेहंदी डिजाइन बनवाया था, जिसमें उनके पति के नाम के साथ सिंपल स्ट्रोक और बिंदी शामिल थी।

15. पहले करवा चौथ के लिए मौनी रॉय की मेहंदी डिजाइन

mouni roy

करवा चौथ और हरियाली तीज में क्या है अंतर? पति के लिए ही रखे जाते हैं दोनों व्रत। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने जीवन के प्यार सूरज नांबियार से शादी की थी। 13 अक्टूबर 2022 को मौनी रॉय ने अपने पहले करवा चौथ के डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं, जो बेहद प्यारी थीं। दरअसल, उनकी दाहिनी हथेली पर भगवान शिव और देवी पार्वती की तस्वीर और दूसरी तरफ छलनी वाली एक महिला का डिजाइन था, जो वाकई बेहद खूबसूरत था।

mouni roy

करवा चौथ के रस्म-रिवाज इस त्योहार को बनाते हैं और भी खास, जानें व्रत से जड़ी कुछ खास बातें

फिलहाल, आपको किसकी मेहंदी का डिज़ाइन सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.