Nick Jonas ने मुंबई में Priyanka के भाई संग बिताया समय, साथ में दिखीं Siddharth की रूमर्ड GF Neelam

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को मुंबई में अपने 'जीजू' निक जोनस संग एक गेट-टुगेदर में देखा गया, जहां वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय संग नजर आए। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nick Jonas ने मुंबई में Priyanka के भाई संग बिताया समय, साथ में दिखीं Siddharth की रूमर्ड GF Neelam

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने हाल ही में अपने भाइयों जो और केविन के साथ मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बैंड ने अपने कॉन्सर्ट की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'दिल धड़कने दो' के हिट गाने 'गल्लां गूडियां' से की। निक ने 'मान मेरी जान' गाना भी परफॉर्म किया, जिस पर उन्होंने सिंगर किंग के साथ कोलैब किया था। अब, हाल ही में निक ने प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ पार्टी की, जिसकी एक झलक सामने आई हैं। 

निक जोनस ने 'साले' सिद्धार्थ संग बिताया समय

हाल ही में, फिल्म निर्माता मुश्ताक शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उन्होंने हाल ही में निक जोनस के साथ समय बिताया। तस्वीर में हमने निक के साथ प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड नीलम उपाध्याय को भी देखा। फोटोज के साथ मुश्ताक ने एक लंबा नोट भी लिखा।

nick jonas

मुश्ताक शेख ने लिखा, “ब्लास्ट अलर्ट! हमारा महाकाव्य 'अड्डा' इस बार वैश्विक हो गया और 'Lollapalooza' कॉन्सर्ट ने पुनर्मिलन के लिए सही बहाना दिया! आकाश में सितारों की तरह बिखरे हुए हमारे साथ, हर कुछ महीनों में अपने लिए एक या दो दिन निकालना अच्छा है। इस दौर में जब निक ने मुंबई के लिए अकेले उड़ान भरी (प्रियंका, आप हमारे ग्लिटर बॉम्ब से गायब स्पार्कल थीं), हमने संगीत, पागलपन और जश्न की फुहारों से सराबोर एक दिन का आनंद लिया। कॉन्सर्ट तो बस शुरुआत थी, पार्टी के बाद और अगले दिन की ठंडक का माहौल चरम पर था!'

सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय की डेटिंग रूमर्स

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के पिछले काफी समय से साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय को डेट करने की खबरें है। हालांकि, दोनों में से अभी तक किसी ने भी इस तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, दोनों खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताते रहे हैं। एक बार तो ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में नीलम ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था।

neelam-siddharth

जब प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के लिए नीलम उपाध्याय ने लिखी ये बड़ी बात, देखें फोटोज

निक और उनके भाइयों की बात करें, तो वे मशहूर म्यूजिक बैंड 'जोनस ब्रदर्स' का हिस्सा हैं। डिज़्नी चैनल पर प्रदर्शित होने के बाद वे पॉपुलर हुए थे। 2005 में बैंड की शुरुआत करते हुए उन्होंने कैंप रॉक फिल्मों और डिज्नी सीरीज 'जोनस' में एक्ट भी किया था। जोनस ब्रदर्स ने मार्च 2019 में अपने हिट सिंगल 'Sucker' के साथ संगीत में सफल वापसी की थी, जो चार्ट में टॉप पर रहा था।

jonas brothers

Priyanka Chopra अपने LA होम को खाली करने के बाद नए अस्थायी घर में हुईं शिफ्ट, दिखाई झलक, देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका और निक की पर्सनल लाइफ

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की बात करें, तो वे दोनों 2017 में राल्फ लॉरेन का प्रतिनिधित्व करते हुए मेट गाला में मिले थे। उन्होंने 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी के करीब 4 साल बाद जनवरी 2022 में कपल ने अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। फिलहाल, वे अपनी बच्ची के साथ पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। 

malti

जब Priyanka Chopra ने बेटी Malti की पहली भारत यात्रा पर की थी बात, कहा था- 'उसे सब कुछ पसंद आया', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको निक जोनस की अपने 'साले' सिद्धार्थ संग पार्टी की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.