Priyanka Chopra अपने LA होम को खाली करने के बाद नए अस्थायी घर में हुईं शिफ्ट, दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लॉस एंजेलिस वाले हाउस को खाली करने के बाद नए अस्थायी घर में शिफ्ट हो गई हैं, जिसकी उन्होंने झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra अपने LA होम को खाली करने के बाद नए अस्थायी घर में हुईं शिफ्ट, दिखाई झलक

बीते दिनों मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके सिंगर पति निक जोनस के लॉस एंजेलिस वाले घर में सीलन आ गई है, जिसकी वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा है। इस बीच, प्रियंका ने अपने अस्थायी घर का एक वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई है। 

प्रियंका ने अपने नए घर की दिखाई झलक

1 फरवरी 2024 की देर शाम को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर खुलासा किया कि वह बारिश के दिन का आनंद ले रही हैं। जबकि वीडियो में प्रियंका और निक दिखाई दिए, प्रियंका ने खुलासा किया कि वह एक विशाल खिड़की वाले कमरे में बैठी थीं। कमरे में एक सिंपल मेज, कुछ कुर्सियां हैं, जहां से बाहर का नजारा दिखाई देता है।

priyanka chopra

प्रियंका ने बैकग्राउंड में बज रही पंकज उदास की गजल 'आहिस्ता' के साथ एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ''बरसात के दिन... मेरे पसंदीदा। यह गाना किसे याद है?” उन्होंने वीडियो के बाद एक लैंप की परछाई की तस्वीर भी शेयर की, जो उन्हें चूहे जैसी लग रही थी। उन्होंने लिखा, "क्या यह परछाई एक बड़े चूहे की तरह दिखती है या यह सिर्फ मुझे ही ऐसा लगता है?" 

priyanka chopra

बता दें कि हाल ही में, 'पेज सिक्स' ने बताया था कि प्रियंका और निक अपने लॉस एंजेलिस घर से बाहर चले गए हैं और उन्होंने इसके प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है। कथित तौर पर कपल ने हाल ही में अपना आवास खाली कर दिया, क्योंकि यह 'लगभग रहने योग्य' नहीं हो गया था। कथित तौर पर, प्रियंका और निक को वॉटर डैमेज और सीलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

मुकदमे के अनुसार, जो मई 2023 में दायर किया गया था, प्रियंका और निक के आलीशान घर के पूल और स्पा में खरीदारी के तुरंत बाद पानी का रिसाव होना शुरू हो गया था, जिसके कारण फंगस और घर के अलग-अलग कोनों में सीलन जैसी समस्याएं सामने आईं। शिकायत में कहा गया है, "उसी समय डेक पर बारबेक्यू क्षेत्र में पानी का रिसाव दिखाई दिया। इस रिसाव ने डेक के ठीक नीचे आंतरिक रहने वाले एरिया के एक हिस्से को डैमेज कर दिया।" यह भी दावा किया गया कि इस तरह की समस्या स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। 

priyanka

जब Priyanka Chopra ने बेटी Malti और पति Nick Jonas संग बिताया क्वालिटी टाइम, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि निक और प्रियंका ने साल 2019 में इस घर को 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस प्रॉपर्टी में वॉटर डैमेज के चलते कपल और उनके परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने इस घर को खाली कर दिया है और वह एक नए अस्थायी घर में शिफ्ट हो गई हैं।

प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के प्ले टाइम की दिखाई झलक

इसके अलावा, प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के प्ले टाइम की झलकियां भी शेयर कीं। पहली वीडियो में हम बेबी मालती को ढेर सारी रंग बिरंगी बॉल्स के बीच बैठे हुए खेलते देख सकते हैं। वहीं, अन्य फोटो में वह कुछ अन्य चीजों से खेलती दिख रही हैं। सीरीज की एक फोटो में हम प्रियंका को दो बड़े चट्टानों के बीच देख सकते हैं, जो उनकी आउटिंग की तस्वीर लग रही थीं। वहीं, हमें निक की भी एक झलक मिली, जो किसी कॉन्सर्ट में नजर आ रहे थे। इन फोटोज के साथ प्रियंका ने कैप्शन में हार्ट इमोजी ड्रॉप किए।

malti

priyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

मालती के दूसरे बर्थडे की सभी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, प्रियंका के नए अस्थायी आवास की झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.