Priyanka Chopra-Nick Jonas रोम की सड़कों पर हुए रोमांटिक, लिप-लॉक करते आए नजर

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रोम में पति निक जोनस के साथ मिनी वेकेशन एंजॉय किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कपल किस करते हुए नजर आ रहा है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra-Nick Jonas रोम की सड़कों पर हुए रोमांटिक, लिप-लॉक करते आए नजर

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय अपनी हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, प्रमोशन में बिजी होने के बावजूद एक्ट्रेस ने कुछ समय निकाला और अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) संग रोम में मिनी वेकेशन का आनंद लिया। हाल ही में, निक ने अपने वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वाइफ प्रियंका के साथ रोमांटिक किस करते हुए नजर आए।

रोम की सड़कों पर रोमांटिक हुए निक-प्रियंका

21 अप्रैल 2023 को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और प्रियंका रोम की सड़कों पर एक साथ घूमते नजर आ रहे हैं। उन्हें 'कोलोसियम' (दुनिया के सात अजूबों में से एक) की ओर बढ़ते हुए देखा जाता है। इस दौरान निक और प्रियंका ने लिपलॉक मोमेंट भी शेयर किया। बांहों में बांहें डालकर चलते हुए, रास्ते में आइसक्रीम का आनंद लेते हुए और एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए कपल सुपर अडोरेबल लग रहा था। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो में प्रियंका एक बेज ब्रालेट में दिख रही हैं, जिसके साथ उन्होंने लेदर जैकेट और मिडी स्कर्ट पेयर की है। उन्होंने अपने लुक को हूप इयररिंग्स, ब्लैक सनग्लासेस और ब्लैक स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, निक ने लाल शर्ट और बेज पैंट कैरी की थी। वीडियो में कपल बेहद खुश नजर आ रहा था। 

वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'रोम'। वैसे, कहने की जरूरत नहीं है कि फैंस अपने पसंदीदा कपल पर फिदा हो गए और कमेंट सेक्शन में उनपर बरसाना शुरू कर दिया। एक नेटिजन ने लिखा, "यह वही है जो सपने देखते हैं," वहीं दूसरे ने लिखा, "मैं उन्हें एक फिल्म में देखना चाहता हूं।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। 

priyanka chopra

priyanka chopra

जब 'गुच्ची' के 75 हजार के ओवरकोट में दिखीं निक-प्रियंका की लाडली मालती

इससे पहले, निक जोनस और प्रियंका को आउटिंग के लिए जाते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों अपने स्टाइलिश लुक में नजर आए थे। हालांकि, सारी लाइमलाइट उनकी एक साल की बेटी मालती मैरी ने अपने नाम कर ली थी, जो 75 हजार के 'गुच्ची' के ओवरकोट में सुपर क्यूट और स्टाइलिश लग रही थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

malti marrie

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो 'सिटाडेल' के अलावा, उनके पास हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं, बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिलहाल, आपको प्रियंका और निक का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.