Parineeti Chopra शादी की तैयारियों के बीच पैपराजी को देख हुईं नाराज, बोलीं- 'नहीं बुलाया मैंने आपको'

हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अपनी शादी की तैयारियां करते हुए देखा गया। हालांकि, इस दौरान पैपराजी को देखकर वह नाराज हो गईं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti Chopra शादी की तैयारियों के बीच पैपराजी को देख हुईं नाराज, बोलीं- 'नहीं बुलाया मैंने आपको'

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस महीने (सितंबर) के अंत में अपने मंगेतर और राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस समय परिणीति अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। हालांकि, वह अपनी शादी की तैयारियों को मीडिया से छिपाकर रखना चाहती हैं। तभी तो, हाल ही में जब पैपराजी ने होने वाली दुल्हन को स्पॉट किया, तो वह थोड़ी नाराज नजर आईं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

शादी की तैयारियों के बीच पैपराजी को देखकर नाराज हुईं परिणीति चोपड़ा

16 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वह डेनिम जींस और रेड एंड ब्लू कलर के स्ट्राइप्ड टॉप में कैजुअल लुक में नजर आईं। अपने बालों को आधा खुला रखते हुए परिणीति हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रही थीं। हालांकि, जिस चीज़ ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि होने वाली दुल्हन उन लोगों से नाराज़ हो गईं और अपनी कार से बाहर निकलने के तुरंत बाद कहा, "नहीं बुलाया मैंने तुम्हें यार।"

PARINEETI

परिणीति को बुरे मूड में देखने के बाद भी पैपराजी ने उन्हें अकेला नहीं छोड़ा। हालांकि, यह देखकर हैरानी हुई कि कैसे कुछ कैमरामैन अभिनेत्री की तस्वीरें लेने के लिए बिल्डिंग के अंदर भी घुस गए। इससे परिणीति चिढ़ गईं और उन्होंने तुरंत पलटकर हाथ जोड़कर पैपराजी से वहां से चले जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "प्लीज बस करिए आप लोग।"

PARINEETI CHOPRA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी की तैयारियों का जायजा लेते हुए आए नजर

इससे पहले, हमें चंडीगढ़ से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो मिला था। उनकी शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड इंटरनेट पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद कपल को एक होटल में एक साथ देखा गया था। जैसे ही दोनों होटल में दाखिल हुए, स्टाफ ने उन्हें खूबसूरत गुलदस्ते दिए और अंदर जाने का निर्देश दिया। अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए, तो ऐसा कहा जा रहा है कि राघव और परिणीति अपने रिसेप्शन की तैयारियों के लिए होटल पहुंचे थे, जो चंडीगढ़ में होना है।

PARINEETI CHOPRA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

परिणीति और राघव की शादी की डिटेल्स

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर में 'द लीला पैलेस' और 'द ओबेरॉय उदयविलास' में पंजाबी शादी करेंगे। शादी की रस्में 23 सितंबर 2023 तक शुरू हो जाएंगी और इसमें मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे समारोह शामिल होंगे। टॉप लेवल की व्यवस्थाओं के अलावा, शादी में परिणीति की चचेरी बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सहित कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल होंगे। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और 'AAP' नेता भगवंत मान सहित कई राजनेताओं के आने की भी उम्मीद है।

PARINEETI

Parineeti Chopra का वेडिंग इनविटेशन कार्ड हुआ लीक, उदयपुर में पर्ल-व्हाइट थीम पर होगा सेलिब्रेशन, कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, परिणीति के इस जेस्चर पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.