Parineeti Chopra ने पति Raghav Chadha के गाल पर दिया प्यारा किस, ससुराल में मनाई पहली दिवाली

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति राघव चड्ढा के साथ अपनी पहली दिवाली की तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti Chopra ने पति Raghav Chadha के गाल पर दिया प्यारा किस, ससुराल में मनाई पहली दिवाली

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा को बॉलीवुड के मोस्ट क्यूटेस्ट कपल्स में से एक माना जाता है। जब से परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से वे कुछ मेजर कपल गोल्स को पूरा कर रहे हैं। एक बार फिर वही हुआ, जब परी और राघव ने अपनी पहली दिवाली एक साथ मनाई। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इसकी कुछ झलकियां शेयर की हैं।

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग अपनी पहली दिवाली की तस्वीरें कीं शेयर 

13 नवंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर राघव चड्ढा के साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में परिणीति को अपने पति राघव चड्ढा को निहारते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक अन्य तस्वीर में वे अपने खूबसूरती से सजाए गए घर में पोज़ देते हुए दिखाई दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में परिणीति अपने पति के गालों पर प्यार भरी किस देती नजर आ रही हैं और यह दिल को छू लेने वाला है। 

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

उनके दिवाली आउटफिट के बारे में बात करें, तो परिणीति ने चॉकलेट कलर की सीक्विन वाली साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ जोड़ा था। शीन मेकअप, खुले बाल, सिंदूर, मंगलसूत्र और डायमंड इयररिंग्स के साथ परिणीति ने अपना लुक पूरा किया था। दूसरी ओर, राघव ब्लैक कुर्ते में बहुत अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने ब्लैक कलर के स्टोल के साथ जोड़ा था, जिस पर ब्राउन कलर के डॉट्स थे। तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, "मेरा घर।"

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

जब परिणीति चोपड़ा ने ससुराल में प्री-दिवाली उत्सव के लिए पहना ऑरेंज शरारा सेट

4 नवंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की थी। फोटो में परी को ऑरेंज कलर का शरारा सेट पहने देखा जा सकता है। शीन मेकअप और स्लीक पोनीटेल के साथ परी ने अपने लुक को कंप्लीट किया था और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

Parineeti Chopra ने Raghav Chadha के बर्थडे पर शेयर कीं अनदेखी फोटोज, कहा- 'तुम बेस्ट गिफ्ट हो'... तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ अपने पहले करवा चौथ की झलकियां कीं शेयर

परिणीति चोपड़ा ने हमें राघव चड्ढा के साथ अपने पहले करवा चौथ की झलकियां दिखाई थीं। इस मौके पर उन्होंने मशहूर डिजाइनर मृणालिनी राव का डिजाइनर अनारकली सेट पहना था। सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों के साथ परी ने अपने करवा चौथ लुक को फाइनल किया था। कई तस्वीरों में हम परिणीति और राघव को कुछ प्यारे पल साझा करते हुए देख सकते थे।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

जब परिणीति चोपड़ा ने अपनी करवा चौथ मेहंदी की दिखाई एक झलक

1 नवंबर, 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी करवा चौथ मेहंदी दिखाई दे रही थी। परिणीति ने हैवी मेहंदी को छोड़कर स्पेशल करवा चौथ डिजाइन का विकल्प चुना था, जिसमें लहंगे में सजी-धजी एक महिला छलनी से चांद को देखती नजर आ रही थी।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

परिणीति चोपड़ा ने अपने पहले करवा चौथ पर पहना था 1.5 लाख रुपए का अनारकली सेट। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ड्रीमी वेडिंग

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दोनों की शादी की तस्वीरों ने सभी को सरप्राइज कर दिया था। अपने बड़े दिन के लिए परिणीति गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं राघव ने आइवरी कलर की बंदगला शेरवानी में उन्हें मैच किया था।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha

Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने थे बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक... जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें दिवाली के लिए परिणीति और राघव का लुक बेहद पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.