क्या प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? उनके लेटेस्ट ओवरसाइज्ड शर्ट लुक ने अफवाहों को दिया जन्म

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट अपीयरेंस ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को जन्म दे दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? उनके लेटेस्ट ओवरसाइज्ड शर्ट लुक ने अफवाहों को दिया जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने सितंबर 2023 में अपने 'जीवन के प्यार' राघव चड्ढा से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें आज भी हमें बड़े गोल्स देती हैं। जहां परिणीति ससुराल में अपने जीवन के हर पल का आनंद ले रही हैं, वहीं उन्हें अक्सर एयरपोर्ट पर भी देखा जाता है, क्योंकि वह दिल्ली से मुंबई आती-जाती रहती हैं। हाल ही में, परिणीति को एक ओवरसाइज़्ड शर्ट लुक में देखा गया, जिससे नेटिजंस को आश्चर्य हुआ कि क्या वह अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने पहनी ओवरसाइज्ड शर्ट, जिससे उड़ी उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें

हाल ही में, परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ढीले-ढाले शॉर्ट्स के साथ एक व्हाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी। परिणीति ने अपने लुक को व्हाइट शूज और चश्मे के साथ स्टाइल किया था। बालों को हाई बन में बांध कर परिणीति ने अपने लुक को सिंपल रखा था। मस्टर्ड-येलो कलर का 'गुच्ची' बैग उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था।

parineeti

parineeti

parineeti

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो सामने आने के तुरंत बाद नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी और अनुमान लगाया कि क्या अभिनेत्री अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा है सब एक साथ शादी करते हैं, सब एक साथ प्रेग्नेंट भी होते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "ऐसे तो मैं हमेशा गर्भवती हूं!! क्या बकवास है!" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

parineeti

इससे पहले, 1 मार्च 2024 को परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट पर ट्रेंच कोट पहने नजर आई थीं। उस समय भी नेटिजंस ने उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाए थे। लुक देखने व नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए यहां क्लिक करें।

जब परिणीति चोपड़ा की काफ्तान ड्रेस ने उड़ाई थी शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह

जुलाई 2023 में परिणीति चोपड़ा की मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। हालांकि, उनके आउटफिट चॉइस ने प्रेग्नेंसी रूमर्स को हवा दे दी थी। वह ब्लैक कलर की साटन काफ्तान ड्रेस में नजर आई थीं। बता दें कि इसके पहले उन्हें 'हिंदुजा अस्पताल' के बाहर भी देखा गया था और उस समय उन्होंने पैपराजी के लिए पोज नहीं देने का फैसला किया था। ऐसे में उनके इस हाव-भाव ने कई लोगों को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था।

parineeti

जब परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी रूमर्स को किया था खारिज 

4 दिसंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो शेयर किया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी फिल्म 'चमकीला' के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया है, जो 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज होगी। उन्होंने कहा था कि पिछले छह महीनों में उनका जीवन एआर रहमान के रिकॉर्डिंग स्टूडियो और घर पर जंक फूड खाने के इर्द-गिर्द घूमता रहा। वर्क फ्रंट की बात करें, तो परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में लाइव सिंगिंग की ओर रुख किया है।

parineeti

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story: कहां हुई पहली मुलाकात और कैसे हुआ प्यार? जानें सब कुछ

फिलहाल, परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी रूमर्स के बारे में आपका क्या क​हना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.