Parineeti Chopra-Raghav Chadha की नेट वर्थ: 22 करोड़ के घर से लेकर महंगी कारों तक, जानें सब कुछ

यहां हम आपको बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनकी लैविश लाइफस्टाइल को बयां करने के लिए काफी है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की नेट वर्थ: 22 करोड़ के घर से लेकर महंगी कारों तक, जानें सब कुछ

एक साल की डेटिंग के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने बॉयफ्रेंड व राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। अब, सगाई के कुछ महीनों बाद कपल ने 24 सितंबर 2023 को शादी रचाई, जो एक इंटीमेट इवेंट था, जिसमें सिर्फ उनके परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों अपने-अपने फील्ड में जानी-मानी हस्तियां हैं, जो लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। कपल ने रियल एस्टेट और लग्जीरियस चीजों में बड़ा निवेश किया है। आइए आपको उनके पास मौजूद कुछ महंगी कारों और घरों के बारे में बताते हैं, जो उनकी लाइफस्टाइल को बयां करने के लिए काफी है।

parineeti

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Love Story: कहां हुई पहली मुलाकात और कैसे हुआ प्यार? जानें सब कुछ

1. परिणीति चोपड़ा के पास है 22 करोड़ का घर

परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जो कई अन्य मशहूर हस्तियों, जैसे- सलमान खान, करीना कपूर खान, शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अन्य के घरों के पास है। 'हाउसिंग डॉट कॉम' के मुताबिक, परिणीति के इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत 22 करोड़ रुपए है, जो 3,400 वर्ग फुट एरिया में फैला है।

parineeti

चोपड़ा के घर का इंटीरियर ऋचा बहल ने किया है। घर में न्यूट्रल कलर्स और आधुनिक सुविधाओं के साथ शानदार इंटीरियर है। अभिनेत्री ने अपने घर में मिट्टी जैसा माहौल जोड़ने के लिए लकड़ी के फर्श और मॉडर्न वुडेन फर्नीचर को चुना है। 

parineeti

2. परिणीति की 'Jaguar XJ L' कार

'राष्ट्रीय पुरस्कार' विजेता अभिनेत्री ने 2014 में 'Jaguar XJ L' खरीदी थी, जिसकी बेस प्राइस 99.56 लाख रुपए से शुरू होती है और 1.97 करोड़ रुपए तक जाती है। ब्रिटिश लक्ज़री व्हील छह-सिलेंडर 2993 सीसी इंजन से लैस है, जो 225 बीएचपी अधिकतम पावर और 689 एनएम अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

parineeti

Parineeti Chopra के अफेयर्स: राघव चड्ढा ही नहीं, इन 6 एक्टर्स के साथ भी जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. परिणीति की 'ऑडी Q7' और 'Q4 ई-ट्रॉन' कार

परिणीति चोपड़ा, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में एक ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक ब्रांड में निवेश करके बिजनेस की दुनिया में कदम रखा, उनके पास एक 'ऑडी Q7' कार भी है। भारतीय बाजार में इस स्टाइलिश कार की कीमत 84.70 से 92.30 लाख रुपए के बीच है। यह कार 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन से लैस है, जो अधिकतम 335 bhp की पावर पैदा करता है। चोपड़ा के पास 'ऑडी क्यू4 ई-ट्रॉन' भी है, जिसकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपए है।

parineeti audi car

4. परिणीति चोपड़ा की 'लैंड रोवर रेंज रोवर वोग'

अपने गैराज में खड़ी 'ऑडी' और 'जगुआर' के अलावा, परिणीति चोपड़ा के पास एक 'लैंड रोवर रेंज रोवर वोग' भी है। एक्ट्रेस के इस ब्रिटिश निर्मित वाहन की शुरुआती कीमत लगभग 2.39 करोड़ रुपए है, जबकि इसका टॉप मॉडल 4.17 करोड़ रुपए तक जा सकता है।

parineeti

5. राघव चड्ढा का घर

परिणीति के पति राघव की बात करें, तो 'डीएनए' और 'मैजिकब्रिक्स डॉट कॉम' के मुताबिक, राज्यसभा सांसद और 'आम आदमी पार्टी' (आप) के नेता राघव चड्ढा के पास दिल्ली में 37 लाख रुपए की संपत्ति है। यह रियल एस्टेट निवेश उनकी कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है।

raghav chadha home

पति Raghav के साथ ससुराल पहुंचने पर Parineeti Chopra का 'बैंड-बाजा' के साथ हुआ भव्य स्वागत। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति-राघव की टोटल नेट वर्थ

'डीएनए इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, राघव चड्ढा की कुल संपत्ति लगभग 50 लाख रुपए है। इसके अलावा, उनके पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.94 लाख रुपए है। वहीं, परिणीति की बात करें, तो 'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए है।

parineeti

फिलहाल, परिणीति और राघव के बारे में ये रिपोर्ट आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.