परमिश वर्मा ने पत्नी गीत के बेबी शावर की तस्वीरें कीं शेयर, पिंक ड्रेस में लगीं बेहद खूबसूरत

सिंगर परमिश वर्मा ने अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल की गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

परमिश वर्मा ने पत्नी गीत के बेबी शावर की तस्वीरें कीं शेयर, पिंक ड्रेस में लगीं बेहद खूबसूरत

'दिल दियां गल्लां' फेम सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा (Parmish Verma) कुछ समय पहले ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल (Geet Grewal) के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और अब ये प्यारा कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। हाल ही में, सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी गीत के बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनका पोस्ट।

Parmish Verma with wife

पहले ये जान लीजिए कि, 21 अक्टूबर 2021 को परमिश ने गीत के साथ आनंद-कारज रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों अपने-अपने वेडिंग लुक में कमाल के लग रहे थे। गीत ग्रेवाल ने अपनी शादी के दिन पारंपरिक लाल रंग का लहंगा पहना था। मल्टी लेयर्ड भारी चोकर, मांग टीका, पासा, झुमके और नथ में वो बिल्कुल पारंपरिक दुल्हन लग रही थीं। वहीं, परमिश वर्मा ने बेज कलर की बंध गला शेरवानी पहनी थी।

(ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ से जल्द शादी करना चाहती थीं दिशा पाटनी! ब्रेकअप की वजह आई सामने)

Parmish Verma with wife

अब आपको परमिश की पत्नी गीत के बेबी शॉवर की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 28 जुलाई 2022 को सिंगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी पत्नी गीत ग्रेवाल के बेबी शॉवर की हैं। पहली फोटो में होने वाले मम्मी-पापा बेहद एक्साइटेड लग रहे हैं। गीत जहां पिंक कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति परमिश की आंखों में खोई हुई हैं, वहीं ब्लैक सूट पहने सिंगर अपनी पत्नी को प्यार से निहार रहे हैं।

Parmish Verma with wife Geet

वहीं, बाकी की तस्वीरों में पूल और इसके किनारे पर पेस्टल पिंक व ब्लू थीम्ड की सजावट देखी जा सकती है, जो मन मोह लेने के लिए काफी है। यही नहीं, इस दौरान ‘बेबी वी’ भी लिखा हुआ। फेयरीटेल की सजावट से लेकर सुंदर टेडी वियर्स तक, सब कुछ किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परमिश ने कैप्शन में लिखा है, “हमारे सपने सच हो रहे हैं, भगवान दयालु हैं। लव यू बेब एंड बेबी वी।”

Parmish Verma wife Geet Baby shower

Parmish Verma wife Geet Baby shower

Parmish Verma wife Geet Baby shower

Parmish Verma wife Geet Baby shower

अप्रैल 2022 में परमिश ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पत्नी गीत संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ''हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान, आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।''

Parmish Verma with wife

(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लगीं सुंदर)

फिलहाल, हम कपल के होने वाले बेबी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपको गीत के बेबी शॉवर की खूबसूरत तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.