रूमर्ड बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस का हाथ पकड़े घूमने निकलीं किम शर्मा, लोगों ने इसलिए किया ट्रोल

एक्ट्रेस किम शर्मा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रूमर्ड बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस का हाथ पकड़े घूमने निकलीं किम शर्मा, लोगों ने इसलिए किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) बेशक इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दावा किया जा रहा है कि, इन दिनों किम टेनिस की दुनिया के सुपरस्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) को डेट रही हैं। बीते दिनों, दोनों को गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किया गया था। हाल ही में, किम और लिएंडर को एक साथ मुंबई की सड़कों पर टहलते हुए देखा गया, जिसके बाद से ही दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

kim sharma

पहले आप ये जान लीजिए कि, किम शर्मा ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के बाद किम मुंबई से केन्या शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। इसी वजह से एक्ट्रेस शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति से अलग होकर इंडिया लौट आई थीं। इसके बाद किम का नाम युवराज सिंह, ‘हसीन दिलरुबा’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे, निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन के साथ जुड़ा था।

(ये भी पढ़ें: जय भानुशाली ने बेटी तारा के बर्थडे सेलिब्रेशन का शेयर किया वीडियो, मां माही ने लिखा इमोशनल नोट)

kim sharma love life

आइए अब आपको दोनों के ट्रोल होने की वजह बताते हैं। दरअसल, 2 अगस्त 2021 की सुबह किम शर्मा और लिएंडर पेज मुंबई की सड़कों पर टहलने के लिए निकले, इस खास पल को कई पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं। इस दौरान किम और लिएंडर ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था और किम व लिएंडर के साथ उनका डॉग भी था। इस मौके पर किम व्हाइट एंड पिंक कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस के साथ नो-मेकअप लुक में नजर आईं, तो वहीं लिएंडर ग्रे रंग के शॉट्स और टी-शर्ट में दिखाई दिए थे। दोनों का यूं एक साथ मुंबई की सड़कों पर दिखना इस बात को साबित करता है कि, किम और लिएंडर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: गीता बसरा का बेटे जोवान से पहले दो बार हो चुका है मिसकैरेज, एक्ट्रेस ने शेयर किया अनुभव)

हालांकि, किम और लिएंडर ने इस दौरान मास्क नहीं लगाया हुआ था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दोनों को खूब ट्रोल किया। कई लोगों ने दोनों से पूछा कि, उनका मास्क कहां है? एक यूजर ने लिखा, ‘इन लोगों के लिए मास्क नहीं और दूसरों के लिए मास्क है गुड।’ तो एक और यूजर ने लिखा, ‘इनके लिए मास्क का रूल नहीं है?’ आइए आपको बाकी यूजर्स के द्वारा किए गए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स भी दिखाते हैं।

(ये भी पढ़ें: सोहा अली खान ने भाई सैफ संग करवाया रॉयल फोटोशूट, शेयर किया खूबसूरत वीडियो)

kim

kim troll

kim sharma photo

kim sharma boyfriend

kim sharma and leander

kim troll

leander peas

बीते दिनों, रेस्टोरेंट ‘Pousada by the beach goa’ के इंस्टाग्राम पेज पर किम शर्मा और लिएंडर पेस की कुछ तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए थे। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, लिएंडर पेस ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड किम को हग किया हुआ है और दोनों कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों बीच (समुद्र किनारे) पर खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

kim in goa

celebs

किम शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड व एक्टर हर्षवर्धन राणे ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने लिएंडर और किम को बॉलीवुड का हॉटेस्ट कपल बताया था। एक्टर ने कहा था कि, ‘किम और लिएंडर पेस की डेटिंग को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह बेहद रिस्पेक्टफुल होगा, जब दोनों खुद इस बारे में पुष्टि करते हैं, और अगर यह सच होता है, तो वे दोनों शहर का सबसे हॉट कपल होंगे।’ बता दें कि, 2017 में अफवाहें उड़ी थीं कि, हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस खबर को दोनों नकारते हुए नजर आए थे। हालांकि, साल 2020 में हर्षवर्धन ने बताया था कि, वह और किम एक रिश्ते में थे, लेकिन उनके बीच चीजें खत्म हो गई हैं।

kim and harshvardhan

फिलहाल, किम शर्मा और लिएंडर पेस अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन दोनों की इन तस्वीरों से साफ है कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो किम और लिएंडर के रिश्ते पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: filmykalakar)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.