Pooja Bhatt के विवाद: पिता Mahesh Bhatt संग लिप-लॉक से टूटी शादी व शराब की लत तक, जानें सबकुछ

यहां हम आपको एक्ट्रेस पूजा भट्ट की जिंदगी के कुछ बड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर खूब हंगामा हुआ था। आइए जानते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Pooja Bhatt के विवाद: पिता Mahesh Bhatt संग लिप-लॉक से टूटी शादी व शराब की लत तक, जानें सबकुछ

90 के दशक की पॉपुलर और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) इस समय रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। उनकी एंट्री फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। शो के पहले हफ्ते में ही उन्होंने अपनी टूटी हुई शादी से लेकर शराब की लत लगने तक, अपनी लाइफ से जुड़े कई बड़े विवादों के बारे में बात की।

यहां हम आपको पूजा भट्ट से जुड़ी कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

1. पूजा भट्ट का अपने पिता महेश भट्ट के साथ लिपलॉक किस

POOJA BHATT

पूजा भट्ट बी-टाउन के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट (किरण भट्ट) की बेटी हैं। पूजा और महेश ने 80 के दशक में एक मैगजीन के कवर के लिए लिप-लॉक किस किया था। फोटो में एक्ट्रेस अपने पिता की गोद में बैठी नजर आ रही थीं। उनके इस फोटो पर खूब हंगामा मचा था। यह आज भी पूजा भट्ट से जुड़े विवादों की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। 

2. जब महेश भट्ट ने कहा था- 'वह बेटी पूजा भट्ट से शादी भी कर लेते'

मैगजीन कवर से पैदा हुए विवाद को खत्म करने और इस पर सफाई पेश करने के लिए महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। हालांकि, बात बनने के बजाय और बिगड़ गई थी। दरअसल, प्रेस-कॉन्फ्रेंस में महेश ने कहा था, ''अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता।'' उनके इस बयान ने इस कंट्रोवर्सी को और बढ़ा दिया था और उनकी खूब फजीहत हुई थी।

3. जब आलिया ने पूजा भट्ट के अपनी मां होने के दावों पर दी थी प्रतिक्रिया 

ALIA BHATT

एक बार, जब पूजा भट्ट की सौतेली बहन आलिया भट्ट फिल्ममेकर करण जौहर के शो टॉक शो 'कॉफी विद करण' में नजर आई थीं, तब उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बुरी अफवाह यह सुनी थी कि वह महेश और पूजा भट्ट की बेटी हैं, जो उनके लिए काफी शॉकिंग था।

4. पूजा भट्ट का रणवीर शौरी के साथ खराब रिश्ता

POOJA-RANVEER

2003 में शादी के बंधन में बंधने से पहले, पूजा भट्ट एक्टर रणवीर शौरी के साथ रिश्ते में थीं। एक्ट्रेस ने उन पर अपमानजनक और शराबी होने का आरोप लगाया था। वहीं, शौरी ने एक ट्वीट में भट्ट परिवार पर अपने पीआर कैंपेन से उन्हें टारगेट करने और पूजा के हिंसक होकर उनके साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया था। पूजा भट्ट की लव लाइफ के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

5. पूजा भट्ट और मनीष मखीजा की टूटी शादी

POOJA BHATT HUSBAND

पूजा भट्ट ने एक रेस्टोरेंट के मालिक और वीडियो जॉकी मनीष मखीजा से साल 2003 में शादी रचाई थी। उनकी शादी एक दशक तक चली थी। हालांकि, 11 साल साथ रहने के बाद वे अलग हो गए थे। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में इस पर बात करते हुए पूजा ने कहा था, "मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे, फिर हमने फैसला किया कि कुछ ठीक नहीं है। हमें रिश्ते में झूठ नहीं बोलना चाहिए। यह कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं है। आपको जीवन में सिर्फ एक मौका मिलता है।"

6. पूजा भट्ट को क्यों नहीं हुए बच्चे?

'बिग बॉस ओटीटी 2' के उसी एपिसोड में जब कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे ने उनसे 11 साल की शादी के बाद भी कोई बच्चा न होने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा था, "मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन उस समय मैं बच्चे नहीं चाहती थी।" पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

7. पूजा भट्ट की शराब की लत

POOJA BHATT

पूजा कभी भी सार्वजनिक रूप से शराब पीने या इसके बारे में खुलकर बात करने से नहीं कतराती हैं। अपनी शराब की लत के बारे में 'मुंबई मिरर' से बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं एक ऐसे आदमी के घर पैदा हुई, जिसने कभी भी आधे-अधूरे काम नहीं किए और यह मुझे विरासत में मिला है। इसलिए जब मैं शराब पीती थी, तो खूब पीती थी। शराब पीने के साथ-साथ आपकी भूख भी बढ़ जाती है। यह आपके शरीर को भयानक नुकसान पहुंचाती है। आपके दिमाग को अस्त-व्यस्त कर देती है और जिन लोगों के साथ आप घूम रहे हैं, उनके बारे में आपकी सोच को भी खराब कर देती है।" बता दें कि पूजा ने दिसंबर 2016 में शराब पीना छोड़ दिया था।

8. करिश्मा कपूर के साथ पूजा भट्ट का झगड़ा

पूजा भट्ट और करिश्मा कपूर की लड़ाई ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, पूजा ने कहा था कि करिश्मा की मां बबीता कपूर उनकी लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं। तब करिश्मा ने उनके दावों का जवाब देने का फैसला किया था। उस वक्त वह सिर्फ 16 साल की थीं। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में पूजा की खूब आलोचना की थी और कहा था कि उन्हें समझ नहीं आया कि पूजा को उनके साथ क्या समस्या थी, लेकिन वह चाहती थीं कि पूजा अपना मुंह बंद रखें।

POOJA-KARISMA

तो, ये हैं पूजा भट्ट की लाइफ के कुछ बड़े विवाद। खैर, इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.