Pooja Hegde ने रूमर्ड BF Rohan Mehra संग रिश्ते को किया आधिकारिक? पैरेंट्स संग ब्रंच डेट पर दिखे साथ

पूजा हेगड़े ने अपनी डेटिंग रूमर्स को और हवा दे दी है, क्योंकि हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा को एक्ट्रेस व उनके माता-पिता के साथ ब्रंच डेट पर स्पॉट किया गया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Pooja Hegde ने रूमर्ड BF Rohan Mehra संग रिश्ते को किया आधिकारिक? पैरेंट्स संग ब्रंच डेट पर दिखे साथ

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग स्किल, डिवाइन ब्यूटी और चार्मिंग पर्सनैलिटी से फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। यह 2014 की बात है, जब पूजा ने ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'मोहनजो दारो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2023 में अभिनेत्री को सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया और इसके लिए उन्हें बहुत प्यार मिला।

पूजा हेगड़े अपने पैरेंट्स संग निकलीं ब्रंच डेट पर, रूमर्ड BF रोहन मेहरा भी दिखे साथ

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनके बारे में अटकलें थीं कि वह विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने तब अपनी डेटिंग की अफवाहें उड़ाई थीं, जब उन्हें और रोहन को एक साथ देखा गया था। अब एक बार फिर रूमर्ड कपल अभिनेत्री के माता-पिता के साथ ब्रंच डेट पर नजर आया। हाल ही में, एक पैपराजी हैंडल ने पूजा हेगड़े का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह पिंक कलर की एक बड़ी टी-शर्ट में नजर आ रही थीं, जिसके बीच में एक स्माइली बनी हुई थी।

pooja

अभिनेत्री ने अपनी टी-शर्ट को फ्लेयर्ड जींस के साथ जोड़ा था और हल्के मेकअप व पोनीटेल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वीडियो में पूजा को अपने माता-पिता के साथ एक रेस्तरां से बाहर निकलते देखा जा सकता है और उन्होंने बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज दिए।

pooja hegde

हालांकि, जिस चीज़ ने ध्यान खींचा वह थी पूजा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा की मौजूदगी। खैर, उन्होंने अभिनेत्री या उनके माता-पिता के साथ पोज नहीं दिया, लेकिन वहां उनकी उपस्थिति ने डेटिंग अफवाहों को हवा दे दी। इस दौरान रोहन ने एक व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर फंकी ग्राफिक्स प्रिंट थे। एक शानदार टोपी और बेज कलर के जॉगर्स ने उनके बेहद कूल लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

rohan

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब पूजा हेगड़े को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन मेहरा के साथ किया गया स्पॉट

यह पिछले महीने की बात है, जब पूजा हेगड़े और रोहन मेहरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों को लॉन्ग ड्राइव पर निकलते देखा जा सकता था। उस दिन अभिनेत्री डेनिम शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने पिंक टॉप के साथ जोड़ा था। वहीं रोहन ब्लैक शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में रूमर्ड लवबर्ड्स को बांद्रा में एक जगह से बाहर निकलते देखा गया था। हालांकि, दोनों के गॉसिप सेशन और प्यारे बंधन ने सभी का ध्यान खींचा था।

pooja hegde

पूजा हेगड़े के पैरेंट्स ने देवी के नाम पर रखा था अपनी बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने बताई थी मजेदार कहानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पूजा हेगड़े की मुंबई की एक क्रिकेटर से शादी की अफवाहें

एक्ट्रेसेस व एक्टर्स की लाइफ मीडिया की लाइमलाइट में रहती है, ऐसे में लोग खुलेआम इस पर चर्चा करते हैं, जिससे कुछ निराधार अफवाहें भी फैलती रहती हैं। पिछले साल पूजा के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जब उनकी एक खिलाड़ी से शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं।

pooja hegde

'सिने जोश' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पूजा हेगड़े मुंबई के एक क्रिकेटर से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। बता दें कि पूजा के कर्नाटक के एक क्रिकेटर के साथ रिश्ते में होने की भी अफवाह थी। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने ऐसे सभी दावों को खारिज कर दिया था। अभिनेत्री का नाम एक बार उनके 'किसी का भाई किसी की जान' के सह-कलाकार सलमान खान के साथ भी जोड़ा गया था, जिसे भी उन्होंने बड़े ही बेबाकी से खारिज कर दिया था।

pooja hegde

जब पूजा हेगड़े ने पहनी 1 लाख रुपए की ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पूजा हेगड़े और उनके माता-पिता के साथ रोहन मेहरा के लंच पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.