प्रतीक बब्बर ने एमी जैक्सन संग अपने ब्रेकअप के बारे में की बात, कहा- 'फिर मैं पर्दे से गायब हो गया'

एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपने और एमी जैक्सन के अलग होने के बाद अपने दर्दनाक अनुभव को साझा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रतीक बब्बर ने एमी जैक्सन संग अपने ब्रेकअप के बारे में की बात, कहा- 'फिर मैं पर्दे से गायब हो गया'

गुजरे जमाने के सुपरस्टार राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने साल 2008 में फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ट्रेंडिंग वेब सीरीज़ में से एक, 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' में देखा गया। उनके निजी जीवन की बात करें तो, अभिनेता अपने जीवन में कई संघर्षों से गुजरे हैं।

babbar

अपने जन्म के दौरान अपनी मां को खोने से लेकर अपने दादा-दादी को खोने तक, फिर अभिनेत्री एमी जैक्सन से ब्रेकअप के बाद गंभीर डिप्रेशन में जाना, ड्रग्स में डूब जाना और अंत में अपनी असली कीमत का एहसास करना, उनका अब तक का जीवन प्रेरणादायक है। हालांकि, उनका जीवन एक बार फिर बेहतर हो गया था, जब वह अपनी पत्नी सान्या सागर से मिले थे। 23 जनवरी 2019 को उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। डेटिंग शुरू करने से पहले दोनों एक-दूसरे को आठ साल से जानते थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सान्या और प्रतीक ने कथित तौर पर अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हाल ही में, प्रतीक ने एमी से ब्रेकअप के बारे में बात की है।

pratiek

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने पहनी 32000 रुपये की ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट, दिखीं बेहद खूबसूरत)

दरअसल, 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में प्रतीक बब्बर ने एमी जैक्सन के साथ ब्रेकअप के बाद अपने जीवन के सबसे बुरे दौर के बारे में बात की, जब उनका दिल टूट गया था। प्रतीक और एमी ने फिल्म 'एक दीवाना था' में अभिनय किया था और उनकी डेटिंग के बारे में अफवाहें साल 2012 में फैली थीं। हालांकि, वे जल्द ही अलग हो गए थे।

prateik

प्रतीक ने बताया कि, एमी से ब्रेकअप के बाद वह कथित तौर पर डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने कहा कि, इस वजह से वह इंडस्ट्री से भी गायब हो गए थे। उन्होंने कहा था कि, “यह (एक दीवाना था) एक अच्छी फिल्म थी। लेकिन फिर मुझे उस महिला (एमी) ​​से प्यार हो गया और बात बिगड़ गई। और वह बस ... मैं इसे सरल तरीके से कैसे कहूं ... मुझे लगता है कि, बुरा दौर तब शुरू हुआ, जब मैंने वहां दिल टूटने का अनुभव किया। 25 साल की उम्र में दिल टूटने की बात ही अलग है। फिर मैं गायब हो गया।”

prateik amy

साल 2012 में 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में प्रतीक बब्बर ने कबूल किया था कि, वह और एमी जैक्सन डेटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि, "मैं आमतौर पर शर्मीला हूं, लेकिन एमी मुझमें सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाती हैं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं। एक खूबसूरत एक्ट्रेस होने के अलावा, वह दिल से भी बहुत सरल हैं। हमारी लव स्टोरी को बस 'तब एक दीवाना था, और अब एक दीवानी है' के रूप में अभिव्यक्त किया जा सकता है।"

amy prateik

(ये भी पढ़ें- लाइव भजनों के साथ हुई थी कियारा आडवाणी की बहन इशिता की शादी, हजारों कैडिंल्स से सजा था वेन्यू)

साल 2017 में जब 'इंडिया टुडे' ने एमी जैक्सन से प्रतीक के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा था, तो उन्होंने कहा था कि, उनका एक-दूसरे से कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा था कि, "हम बिल्कुल संपर्क में नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि, मैं किसी एक्स के साथ दोस्ती नहीं कर सकती। मुझे नहीं लगता कि, दोस्त बने रहना असंभव है। लेकिन उसके बाद हमने कभी बात नहीं की।"

amy prateik

(ये भी पढ़ें- अली मर्चेंट ने कहा- 'सारा खान से शादी करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी', 'लॉक अप' में किए कई खुलासे)

वैसे, प्रतीक की तरह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एमी जैक्सन भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्हें जॉर्ज पानायियोटौ में प्यार मिला था। 23 सितंबर 2019 को वे एक प्यारे बेटे के माता-पिता बने थे और उन्होंने उसका नाम एंड्रियास जैक्स पानायियोटौ रखा है।

amy

फिलहाल, प्रतीक के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.