Prince Narula-Yuvika बनने वाले हैं पैरेंट्स, एक्टर ने Bharti Singh के पॉडकास्ट में दिया हिंट

हाल ही में, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने अपनी पत्नी युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Prince Narula-Yuvika बनने वाले हैं पैरेंट्स, एक्टर ने Bharti Singh के पॉडकास्ट में दिया हिंट

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) को सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 9' के घर में प्यार हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा। कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली थी। तब से वह अपने फैंस को कपल गोल्स देते आ रहे हैं। कपल की शादी को 6 साल हो गए हैं और हर कोई उनके पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहा है। लगता है फैंस की से इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। हाल ही में, खुद एक्टर ने बेबी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।

क्या पापा बनने वाले हैं प्रिंस नरूला?

दरअसल, हाल ही में प्रिंस नरूला कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में ​बतौर गेस्ट शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई फैक्ट्स बताए। इस दौरान भारती ने प्रिंस से उनके बेबी प्लान के बारे में सवाल किया। भारती ने पूछा, "आपका गोला (बेबी) कब आना है?" इसका जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, "जल्द ही।" अभिनेता के इस जवाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही पापा बनने वाले हैं।

prince narula

प्रिंस नरूला ने आगे बताया कि वह और युविका काफी समय से माता-पिता बनना चाहते थे, लेकिन वह इसलिए बेबी प्लान नहीं कर रहे थे, क्योंकि वह खुद का एक घर चाहते थे। प्रिंस ने कहा, "वास्तव में हमें बेबी तब करना था, जब मेरा बॉम्बे में घर हो और काम हो। ताकि मैं भाग-दौड़ न करूं।"

प्रिंस नरूला का वर्क फ्रंट

बता दें कि प्रिंस और युविका ने कुछ समय पहले ही करोड़ों का घर लिया था। प्रिंस ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि आज उन्हें प्राउड फील होता है कि उन्होंने 5-6 गाड़ियां और घर अपनी मेहनत से खरीदा है। प्रिंस नरूला के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह 'एमटीवी रोडीज' को होस्ट करते हैं। इसके अलावा, वह 'नच बलिये', 'खतरा खतरा', 'स्प्लिट्सविला' जैसे शोज का भी हिस्सा रहे हैं।

prince narula

फिलहाल, हमें प्रिंस नरूला और युविका की तरफ से खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.