प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी के साथ की थ्रोबैक तस्वीरें कीं शेयर, लिखा दिल पिघलाने वाला नोट

आज यानी 12 अप्रैल 2022 को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी के जन्मदिन समारोह से दो प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी के साथ की थ्रोबैक तस्वीरें कीं शेयर, लिखा दिल पिघलाने वाला नोट

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, मजबूत महिलाएं ही अपने बच्चों को संघर्षशील बनाती हैं। वे अच्छे मूल्यों को विकसित करती हैं और अगली पीढ़ी को सर्वोत्तम शिक्षा देने का प्रयास करती हैं, ताकि वे जीवन में वह सब कुछ प्राप्त कर सकें, जो वह खुद नहीं हासिल कर सकी हैं। ऐसे ही ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनके जीवन में कुछ मजबूत मातृ शक्तियों का लाड़-प्यार मिला है।

priyanka chopra

ये बताने की जरूरत नहीं है कि, प्रियंका एक एक्ट्रेस हैं, जो दुनिया भर में लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। जब बात अपनी राय रखने की आती है, तो प्रियंका कभी भी खुलकर अपनी बात कहने से नहीं हिचकिचाती हैं। पर्सनल लाइफ में प्रियंका चोपड़ा अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में अपने पति निक जोनस के साथ अपना खुशहाल जीवन जी रही हैं। कपल ​कुछ दिनों पहले सेरोगेसी के जरिए माता-पिता भी बना है। 22 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेटी के आगमन की घोषणा की थी।

priyanka

12 अप्रैल 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी नानी के बर्थडे पार्टी से दो पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में 6 वर्षीय प्रियंका अपनी नानी के बगल में बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी मां मधु और चचेरी बहन उनके बगल में बैठी हैं। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका अपनी नानी को केक खिलाती नजर आ रही हैं। बेबी प्रियंका लाल स्कर्ट के साथ पर्पल कलर के टॉप में क्यूट लग रही हैं।

priyanka chopra

priyanka chopra

अपनी नानी के जन्मदिन से तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में एक नोट लिखा है, जिसमें उनके परिवार में मजबूत मातृ शक्तियों के लिए आभार व्यक्त किया गया है। अभिनेत्री ने यह भी याद किया कि, कैसे उनकी नानी ने उनका पालन-पोषण किया था, जब उनके माता-पिता अपनी पढ़ाई और मेडिकल करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। उन्होंने लिखा है, "सभी 6 लोग, मेरी नानी (नानी) का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने मेरी परवरिश में मदद की, जबकि मेरे मां और पिताजी ने पढ़ाई और एक मेडिकल करियर को संतुलित किया। वह मेरी परवरिश का बेहद सुसंगत हिस्सा थीं। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि, मेरे जीवन में माता के रूप में वह मेरे पास इतने मजबूती के साथ थीं। मैं आप सभी के लिए बहुत आभारी हूं। हमेशा आपकी याद आती है, नानी। साथ ही @chickyp85 हमेशा की तरह सबसे प्यारी लग रही हैं! नोट- मैं पहली तस्वीर में इतनी शैतान क्यों दिख रही हूं? आपके विचार?''

priyanka

आज की तारीख में प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी मां मधु चोपड़ा को नानी बनाकर मां बन गई हैं। इससे पहले, 'ई-टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया था कि, उन्होंने केवल फेसटाइम पर अपनी पोती को देखा है। उन्होंने कहा था कि, चूंकि प्रियंका लॉस एंजेलिस में हैं, वह अपने दम पर बच्चे को मैनेज कर रही हैं और अपने मातृ कर्तव्यों का पालन कर रही हैं। मधु चोपड़ा ने कहा था, "मैंने उसे नहीं देखा है। मैं यहां हूं और वह एलए में है। हम कभी-कभी फेसटाइम करते हैं। मुझे लगता है कि, वह खुश और आनंदित हैं। अभी के लिए मैं यही कह सकती हूं। लेकिन शायद जब मैं साल के मध्य में उससे जाकर मिलूं, तो मैं इसका बेहतर उत्तर दे सकूंगी।"

priyanka

(ये भी पढ़ें- राघव जुयाल के भाई यशस्वी ने की IPS रचिता ज्वेल संग सगाई, डांसर ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा जोनस आखिरी बार फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में नजर आई थीं। फिलहाल, प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.