Priyanka Chopra बेटी Malti और पति Nick Jonas को ले गईं अयोध्या के राम मंदिर, लिया आशीर्वाद

हाल ही में, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए गईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra बेटी Malti और पति Nick Jonas को ले गईं अयोध्या के राम मंदिर, लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस से हॉलीवुड स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ भारत में हैं। कुछ वर्क कमिटमेंट को पूरा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को उत्तर प्रदेश में भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या ले जाना सुनिश्चित किया। बता दें कि पिछले साल प्रियंका ने सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अयोध्या के राम मंदिर में किया दर्शन 

हर भारतीयों की तरह प्रियंका का दिल भी अयोध्या में रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक था। अब जाकर उनकी ये इच्छा पूरी हुई है। बता दें कि जनवरी 2024 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में एक भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की मेजबानी की थी, तो प्रियंका देश में नहीं थीं। बता दें कि इस समारोह में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ समेत कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं।

priyanka

दर्शन के लिए प्रियंका ने येलो कलर की साड़ी के साथ हाफ स्लीव का फिटेड ब्लाउज पहना था। आईलाइनर और न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ प्रियंका ने अपने लुक को सिंपल रखा था। वहीं उनकी बेटी मालती पिंक कलर के फ्लोरल सूट में दुपट्टे को हेडबैंड की तरह सिर पर बांधे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हमने निक को भी देखा, जो क्रीम-टोन्ड कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे।

priyanka

priyanka

मालती के दूसरे बर्थडे की सभी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रियंका चोपड़ा ने फ्लाइट से मालती संग शेयर की सेल्फी 

ईशा अंबानी की होली पार्टी से पहले प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बड़ी अनाउंसमेंट शेयर की थी कि वह और उनकी बेटी मालती भारत आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी बच्ची मालती के साथ एक प्यारी सेल्फी साझा की थी, जो पिंक कलर की शर्ट में सजी हुई थीं। इसके ऊपर प्रियंका ने लिखा था, "मुंबई मेरी जान। यहां हम जा रहे हैं।" इसके कुछ ही दिनों में निक जोनस भी भारत आ गए।

priyanka

Priyanka Chopra ने अंबानी के होली बैश में पहना 8 करोड़ का कीमती स्टोन-स्टडेड 'Bvlgari' नेकपीस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग किए थे सिद्धिविनायक के दर्शन

अपनी बेटी मालती के साथ प्रियंका की पहली भारत यात्रा के दौरान उन्होंने गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेना सुनिश्चित किया था। 6 अप्रैल 2023 को प्रियंका चोपड़ा अपनी राजकुमारी मालती को दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर ले गई थीं। एक वीडियो में प्रियंका को अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए देखा गया था। पुजारी छोटी बच्ची के माथे पर तिलक लगा रहे थे। प्रियंका ग्रीन कलर के एथनिक आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, मैरी येलो कलर की फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही थीं।

priyanka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें अच्छा लगता है कि कैसे प्रियंका अभी भी अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.