राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ में कल लेंगे सात फेरे!

एक सूत्र ने बताया है कि, अभिनेता राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ में शादी करेंगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ में कल लेंगे सात फेरे!

‘शादी में जरूर आना’, ‘स्त्री’, ‘छलांग’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों से अपनी काबिलियत साबित करने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) कल यानी 10 नवंबर 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) के साथ शादी करने वाले हैं। उनकी शादी राजस्थान में नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में संपन्न होगी। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

Rajkummar Rao With GF Patralekha

पहले ये जान लीजिए कि, राजकुमार राव पिछले एक दशक से एक्ट्रेस पत्रलेखा को डेट कर रहे हैं। यही नहीं, दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ लिव-इन में भी रह रहे हैं। हालांकि, अब कपल धूमधाम से शादी रचाने के लिए तैयार है। पहले बताया जा रहा था कि, कपल राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा, लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, वे चंडीगढ़ में सात फेरे लेंगे।

(ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने अपने खूबसूरत घर की कराई सैर, बालकनी से डायनिंग एरिया तक, सब कुछ है लाजवाब)

Rajkummar Rao With GF Patralekha

दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ ने एक सूत्र के हवाले से खुलासा किया है कि, राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ में शादी करेंगे। सोर्स ने कहा कि, “राजकुमार राव और पत्रलेखा एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया है।”

Rajkummar Rao With GF Patralekha

इसके अलावा कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि, कपल मुंबई में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लेगा। वहीं, कुछ खबरों के मुताबिक, वे राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। खैर, अभी तक कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

Rajkummar Rao With GF Patralekha

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी पोर्नोग्राफी केस के बाद पति राज संग पहली बार आईं नजर, धर्मशाला में एंजॉय कर रहा कपल)

कहा जा रहा है कि, पत्रलेखा का परिवार शिलांग से पहले ही आ चुका है और राजकुमार राव के परिवार के उनके विवाह स्थल पर शामिल होने की संभावना है। अभिनेता के पसंदीदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। सूत्र ने आगे खुलासा किया, “राजकुमार और पत्रलेखा कोविड की चिंताओं के कारण शादी को छोटा और निजी रखना चाहते थे। इसलिए उनके पास मेहमानों की सीमित सूची है और उन्होंने चंडीगढ़ को चुना है।"

Rajkummar Rao With GF Patralekha

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म! कहा- 'ये मुझे उत्साहित और नर्वस करता है')

फिलहाल, फैंस के साथ-साथ हमें भी राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको राजकुमार और पत्रलेखा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.