Athiya Shetty KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर शादी की थी। तब से लेकर अब तक कपल की हल्दी-संगीत व शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। न्यूली वेड कपल फिलहाल प्यार में डूबा हुआ नजर आ रहा है और अपनी पब्लिक अपीयरेंस से लगातार तारीफ भी बटोर रहा है। इस बीच अथिया के भाई अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ ने शादी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।
दरअसल, 2 फरवरी 2023 अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्राफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने अलग-अलग लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में तान्या ने अहान के हाथों की मेहंदी दिखाई है। इस दौरान तान्या ने कलरफुल लहंगा पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, अहान येलो कुर्ता में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि, इसमें कपल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
वहीं, दूसरी तस्वीर में तान्या को हम अथिया और केएल राहुल को हल्दी लगाते हुए देख सकते हैं। इस तस्वीर में तान्या बेबी पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप एंड नो ज्वेलरी के साथ तान्या ने अपने लुक को कंप्लीट किया है, जिसमें वह बेहद सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में तान्या अपने बॉयफ्रेंड अहान शेट्टी, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अथिया और केएल राहुल की शादी की है।
इन तस्वीरों के अलावा तान्या ने अपनी भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। शुरू की कुछ तस्वीरों में तान्या जहां येलो सूट में खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं अन्य तस्वीरों में तान्या डार्क ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही हैं। आप भी देखिए ये तस्वीरें।
बता दें कि तान्या और अहान पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब अहान की पहली फिल्म 'तड़प' रिलीज हुई थी, तो तान्या ने उनके लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "किसी को नहीं पता होगा कि आपने कितना डेडिकेशन और हार्ड वर्क किया है, लेकिन मैं लकी रही हूं कि मुझे फ्रंट रो सीट मिली है। आपने सभी एक्सपेक्टेशन को पार कर लिया है और फिर भी आप अपने प्रति सच्चे हैं। आपने अपने काम में जो जुनून डाला है। इंस्पायरिंग है, लेकिन जिस तरह से आप उन लोगों का समर्थन और सुरक्षा करना जारी रखते हैं, जिनसे आप प्यार करते हैं, वह ज्यादा इम्प्रेसिव है। मैं आपसे आखिरी तक प्यार करती हूं, यहां आपके साथ हर मुश्किल का सामना करने के लिए हूं। कभी मत बदलो।"
इससे पहले, अपने एक इंटरव्यू में अहान शेट्टी ने गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने अपनी शादी की खबरों को खारिज करते हुए कहा था, “अभी मेरा फोकस मेरा काम है और मैं अपनी दूसरी फिल्म पर काम कर रहा हूं।'' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
खैर, हमें तो तान्या द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें बेहद पसंद आईं। फिलहाल, आपको तान्या की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।