अथिया शेट्टी की मेहंदी-कॉकटेल की तस्वीरें: कपल ने जमकर किया था डांस, सुनील शेट्टी भी दिखे मस्त

हाल ही में, न्यूली मैरिड कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी मेहंदी व कॉकटेल पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी की मेहंदी-कॉकटेल की तस्वीरें: कपल ने जमकर किया था डांस, सुनील शेट्टी भी दिखे मस्त

23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली बॉलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) फैंस को अपनी शादी के उत्सव की खूबसूरत तस्वीरें दिखा रही हैं। शादी और हल्दी के बाद अब अथिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 22 जनवरी 2023 को आयोजित मेहंदी समारोह और कॉकटेल पार्टी की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। 

athiya wedding

अथिया शेट्टी ने शेयर कीं मेहंदी की तस्वीरें

दरअसल, 29 जनवरी 2023 को अथिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "22.01.23." कैप्शन ने इस बात पुष्टि की कि अथिया और केएल राहुल ने अपनी शादी के एक दिन पहले मेहंदी समारोह किया था। इस फंक्शन के लिए केएल राहुल ने ग्रे कढ़ाई वाला कुर्ता-पायजामा पहना था। वहीं, अथिया ने मेहंदी समारोह के लिए रंगीन कुंदन और पोल्की ज्वेलरी के साथ आइवरी कलर का लहंगा पहना था। अथिया द्वारा साझा की गई पहली तस्वीर में राहुल को उनके गाल को खींचते हुए दिखाया गया है और वह मेंहदी से सजे हाथों को दिखाते हुए पाउट बना रही हैं।

Athiya Shetty mehendi ceremony

इसके बाद डांस फ्लोर पर सुनील शेट्टी और अथिया की तस्वीर है। दोनों डांस में मस्त दिख रहे हैं। सुनील सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं।

Athiya Shetty mehendi ceremony

कृष्णा श्रॉफ सहित अथिया की अपने दोस्तों के साथ चिल करती हुई एक तस्वीर भी है। कृष्णा एक सफेद ब्लाउज और केसरिया व सफेद कढ़ाई वाली स्कर्ट में देखा जाता है। तस्वीर में अथिया उनके पीछे खड़े होकर ताली बजाती नजर आ रही हैं।

Athiya Shetty mehendi ceremony

शाम से अथिया की एक फनी तस्वीर भी सामने आई है।

Athiya Shetty mehendi ceremony

अथिया शेट्टी की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें

अथिया और केएल राहुल अपनी कॉकटेल पार्टी में दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। बैश के लिए अथिया व्हाइट टॉप और मैचिंग पैंटसूट में नजर आईं। केएल राहुल ने भी अपनी मेहंदी और कॉकटेल पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अथिया ​के साथ डांस व मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Athiya Shetty mehendi ceremony

Athiya Shetty mehendi ceremony

Athiya Shetty mehendi ceremony

Athiya Shetty mehendi ceremony

अथिया शेट्टी ने हल्दी की तस्वीरें की थीं शेयर

अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी रचाई थी। शादी में कुछ दोस्त और करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। शादी से पहले के फंक्शन और शादी के दिन के लिए खंडाला हाउस को सफेद फूलों और हल्दी की रस्म के लिए पीले फूलों से सजाया गया था। हल्दी की तस्वीरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

athiya haldi

अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें

खंडाला में सुनील के फार्महाउस में शादी करने वाले इस जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने पहली तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "आपके प्रकाश में मैं प्यार करना सीखती हूं ... आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की जिसने हमें बहुत खुशी और शांति दी है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ हम इस एकजुटता की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।" अथिया शेट्टी ने प्री-वेडिंग पूजा की तस्वीरें की थीं शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें।

athiya shaadi

athiya

फिलहाल, हमें अथिया शेट्टी की शादी के फंक्शन की और तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको कपल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.