Athiya Shetty के फेरों पर भावुक हो गए थे सुनील शेट्टी, बेटी को ब्राइडल लुक में देख नहीं रोक पाए आंसू

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी बेटी अथिया शेट्टी के फेरों के वक्त एक्टर सुनील शेट्टी काफी भावुक हो गए थे। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Athiya Shetty के फेरों पर भावुक हो गए थे सुनील शेट्टी, बेटी को ब्राइडल लुक में देख नहीं रोक पाए आंसू

KL Rahul-Athiya Shetty wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) बी-टाउन के न्यूली मैरिड कपल हैं, जिन्होंने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के खंडाला स्थित बंगले 'जहान' में सात फेरे लिए। दोनों की शादी को अंतिम समय तक सीक्रेट रखा गया था। हालांकि, एक्टर सुनील शेट्टी ने समय-समय पर केएल राहुल और अपनी बेटी अथिया की शादी के हिंट दिए थे और अब जबकि दोनों की शादी हो चुकी है, तो सुनील शेट्टी ही सबसे ज्यादा खुश हैं। हालांकि, फेरों के दौरान वह काफी इमोशनल हो गए थे। 

athiya shetty wedding

अथिया-केएल राहुल के फेरों पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

'बॉलीवुडलाइफ' के मुताबिक, शादी में मौजूद एक इंडस्ट्री इनसाइडर ने बताया कि फेरे के दौरान सुनील शेट्टी काफी इमोशनल थे। वैसे, हर पिता अपनी बेटी की शादी पर खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाता। बेटी की बिदाई हर पिता के लिए सबसे इमोशनल पल होता है और सुनील शेट्टी भी इस भावना से अछूते नहीं हैं। जब अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपने फेरे लिए और साथ जीवन जीने की कसम खाई, तो सुनील की आंखों में आंसू थे। सूत्र ने बताया, "सुनील की अन्ना की छवि बहुत ही शांत थी, लेकिन वह एक बहुत ही भावुक व्यक्ति और एक बिंदास पिता भी हैं। उन्हें खुश देखकर खुशी हुई और साथ ही, जब उन्होंने अपनी बेटी को दुल्हन के रूप में देखा, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह फेरे होने के पूरे टाइम इमोशनल दिखे।''

kl rahul-atiya

सूत्र ने आगे कहा कि सुनील शेट्टी शादी में सबसे बिजी व्यक्ति थे, वैसे हों भी क्यों न, आखिर यह उनकी बेटी की शादी थी। उन्होंने शादी में एक जिम्मेदार पिता होने के नाते हर चीज का ख्याल रखा। मीडिया को बधाई देने के इंतजाम से लेकर उन्हें खाने और मिठाई के पैकेट देने तक, उन्होंने सब कुछ मैनेज किया। सूत्र ने कहा, "उन्होंने खुद ही सब कुछ देखा और यह सुनिश्चित किया कि शादी में शामिल होने वाले सभी लोग अंदर और बाहर आराम से रहें और उनकी अच्छी देखभाल की जाए। उन्होंने एक पिता के नाते वास्तव में सब कुछ संभाल लिया और उन्होंने एक आदर्श मेजबान की भूमिका निभाई।"

suniel shetty

सुनील शेट्टी ने कहा- 'अब ऑफिशियली ससुर बन गया हूं'

शादी होने के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया को मिठाई भी बांटी और ससुर बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह एक पिता हैं, क्योंकि वह अपने परिवार में बेटे का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब वह ऑफिशियली ससुर बन गए हैं।

suniel shetty

खंडाला स्थित बंगले में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की हुई शादी

बता दें कि अथिया और केएल राहुल की शादी बेहद करीबी लोगों और परिजनों के बीच ही हुई है। कपल ने अपनी शादी के लिए एक लाइट कलर का आउटफिट चुना था। जहां अथिया पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं राहुल लाइट पिंक कलर की शेरवानी में अपनी दुल्हन को मैच करते हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। जानकारी के मुताबिक अथिया की शादी का जोड़ा बनने में 10,000 घंटे यानी एक साल से ज्यादा का समय लगा है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

athiya-rahul

अथिया-राहुल के रिसेप्शन में शामिल होंगे 3000 लोग

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ हफ्तों बाद मुंबई में कपल की शादी का रिसेप्शन होगा, जिसमें 3000 से ज्यादा लोगों को इनवाइट किया गया है। इन लोगों में बॉलीवुड, खेल जगत, बिजनेस और राजनीति से जुड़े लोगों को न्यौता भेजा गया है। 

kl rahul-athiya

फिलहाल, हम भी अथिया और केएल राहुल को शादी की शुभकामनाएं देते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.