अथिया शेट्टी पति केएल राहुल संग पहली बार हुईं स्पॉट, पोस्ट-वेडिंग ग्लो और मेहंदी को किया फ्लॉन्ट

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को शादी के बाद पहली बार उनके पति केएल राहुल के साथ देखा गया। इस दौरान वह अपना पोस्ट-वेडिंग ग्लो को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अथिया शेट्टी पति केएल राहुल संग पहली बार हुईं स्पॉट, पोस्ट-वेडिंग ग्लो और मेहंदी को किया फ्लॉन्ट

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने 23 जनवरी 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली है। पिछले कुछ सालों से एक स्थिर रिश्ते में रहने वाले इस जोड़े ने अथिया के पिता व दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में सीक्रेट तरीके में शादी की थी।

athiya

नवविवाहित जोड़े ने अपनी सपनों की शादी की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। अथिया शेट्टी ने भी अपने ब्राइडल लुक से फैशन के दीवानों को इंस्पिरेशन दिया है। हाल ही में, शादी के बाद दोनों को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया। आइए आपको इसकी झल​कियां दिखाते हैं।

athiya shaadi

पति केएल राहुल संग डिनर डेट पर दिखीं अथिया शेट्टी 

नवविवाहित कपल को शादी के बाद पहली बार 30 जनवरी 2023 को शहर में देखा गया। नई दुल्हन अथिया शेट्टी ने खुशी-खुशी अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट किया और पोस्ट-वेडिंग ग्लो को बिखेरा। उन्होंने पति केएल राहुल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। एक्ट्रेस नेवी ब्लू-ऑरेंज प्रिंटेड शर्ट में स्टाइलिश दिख रही थीं, जिसे उन्होंने डिस्ट्रेस्ड डेनिम ट्राउजर के साथ पेयर किया था। अथिया ने व्हाइट स्नीकर्स, डेवी मेकअप, मिनिमल एक्सेसरीज और स्लीक बन के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, केएल राहुल सफेद टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए, जिसे उन्होंने डेनिम ट्राउजर और स्नीकर्स के साथ पेयर किया था।

athiya

athiya

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल कॉमन फ्रेंड के माध्यम से एक-दूसरे से मिले और लगभग 3 साल पहले डेटिंग शुरू की थी। स्टार किड से अभिनेत्री बनीं अथिया और फेमस क्रिकेटर ने 2022 में इसे इंस्टाग्राम आधिकारिक बनाया था और अक्सर अपने सार्वजनिक उपस्थिति व रोमांटिक तस्वीरों के साथ सभी का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। खबरों की मानें, तो इस जोड़े ने मुंबई में एक साथ एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जहां वे अपनी भव्य शादी के बाद रह रहे हैं।

athiya haldi

अथिया का वेडिंग लुक

अभिनेत्री ने अपने अपने ब्राइडल लुक के साथ इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, जिसने मेजर मॉर्डन ब्राइड की वाइब्स बिखेरी थीं। वह चिकनकारी वर्क वाले पेस्टल पिंक लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे डिजाइनर अनामिका खन्ना ने उनके खास दिन के लिए डिजाइन किया था। भव्य शादी का शानदार लहंगा पूरी तरह से हाथ से बुना हुआ था और रेशम में जरदोजी और जाली के काम के साथ बनाया गया था। घूंघट और दुपट्टा रेशम से बना था।

athiya

हाल ही में, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी मेहंदी और कॉकटेल पार्टी की मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें पूरी फैमिली को कपल के वेडिंग फंक्शन को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें देखने  के लिए यहां क्लिक करें।

Athiya Shetty mehendi ceremony

फिलहाल, आपको अथिया शेट्टी और केएल राहुल के डिनर डेट का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.